दिशा परमार-राहुल वैद्य ने दी गुड न्यूज़, पेट के अंदर ऐसी हरकते कर रहा है बच्चा.. शेयर किया सोनोग्राफी वीडियो

Disha Parmar Rahul Vaidya Pregnant: टेलीविजन स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेहद शानदार अंदाज में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। दिशा और राहुत बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
राहुल दिशा ने शेयर की गुड न्यूज़
इस प्रेग्नेंट कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मम्मी-पापा बनने की खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही दिशा और राहुल ने अपने बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल अनुभव होता है।
ब्लैक आउटफिट्स में की ट्विनिंग
दिशा और राहुल की इस पहली तस्वीर की बात करें तो ये कपल ऑल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ नें स्लेट लिया हुआ है जिसपर मम्मी डैडी और लव लिखा है। वहीं दिशा पीठ पर हाथ रखकर अपने बेबी बंप बेहद बिंदास अंदाज में फ्लॉन्ट कर रही हैं।
सोनोग्राफी का वीडियो
वहीं दूसरी तस्वीर में इस कपल ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है और तीसरी तस्वीर में दिशा और राहुल ने बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने हाथ हिला रहा है।
काफी समय से थी प्रेग्नेंसी की चर्चा
गुड न्यूज़ शेयर करते ही तमाम फैंस और सेलेब्स इस स्टार कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दिशा और राहुल ने साल 2021 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। काफी समय से राहुल और दिशा की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थी ऐसे में अब फाइनली इस कपल ने ऐलान कर ही दिया है।


Click it and Unblock the Notifications