प्रेग्रेंसी के बाद खुद को कैसे फिट रखती हैं दिशा परमार, वर्कआउट रूटीन की दिखाई झलक

Disha Parmar workout video: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा परमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा ही खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नई नई मां बनी दिशा परमार ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और बताया है कि कैसे खुद को वह फिट रखती हैं।
दिशा परमार का वर्कआउट वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि, टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं। और मां बनने के बाद दिशा का वेट थोड़ा बढ़ गया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस इन दिनों पूरी तरीके से खुद की फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।
दिशा परमार इन दिनों सोशल मीडिया पर पने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन की झलकियां शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कल पिलेट्स ट्रेनर ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उनका पूरा वर्कआउट रूटीन दिखाया गया।
अभिनेत्री ने वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर भी दोबारा पोस्ट किया। इस वीडियो में दिशा बहुत ही शानदार एक्साइज कर रही हैं। और खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
इस वीडियो में दिशा रेज, वॉल स्क्वैट्स, साइकिल क्रंचेज और स्टैंड-टू-क्रॉल एक्सरसाइज का भी अभ्यास करती हैं। वीडियो में दिशा अपने वर्कआउट कपड़ों में काफी फिट दिख रही हैं, क्योंकि वह तीन महीने पहले ही मां बनी हैं।
बता दें कि दिशा ने इसी साल अपनी बेटी को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही वो अपनी नन्हीं परी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की लाडली अब 2 महीने से ज्यादा की हो गई है। इस बीच दिशा ने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर दी है।
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा परमार-
कई सारे हिट शो देने के बाद दिशा परमार ने अपनी एक अच्छी पहचान बनाई है। आज के वक्त में दिशा सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होती हैं। दिशा परमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने सेक्सी लुक और क्यूट अंदाज की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं। जिस वजह से अक्सर उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











