किसी भी वक्त हो सकती है दिशा परमार की डिलिवरी, उधर इतने बड़े बेबी बंप के साथ रोमांटिक हुए राहुल

Disha Parmar Baby Bump: टेलीविजन स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। दिशा इन दिनों प्रेग्नेंसी की आखिरी फेज में हैं और किसी भी वक्त अब उनकी डिलिवरी हो सकती है। ऐसे में बेबी शावर के बाद अब एक बार फिर से दिशा मे फुल ग्रोन बेबी बंप में राहुल के साथ अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
राहुल और दिशा के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इस दौरान दिशा अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं और राहुल दिशा की कोख में आराम कर रहे अपने बच्चे को किस कर रहे हैं। फैंस को राहुल और दिशा का या अंदाज काफी पसंद आ रहा है इसके साथ ही जरा सी देर में राहुल और दिशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है।
बता दें कि मई के महीने में राहुल और दिशा ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की थी। इस प्रेग्नेंट कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मम्मी-पापा बनने की खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही दिशा और राहुल ने अपने बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल अनुभव होता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में राहुल और दिशा का बेबी शावर का आयोजन किया गया था। दिशा और राहुल ने बेबी शॉवर सेरेमनी में एक यूनिक केक भी काटा। पिंक औ ब्लू के कॉम्बिनेशन का ये केक टू-टियर केक था जिस पर दो बेबीज एक बॉय और एक गर्ल बने हुए थे और उनके हाथों में बैलून्स थे। इस केक पर दिशूल बेबी केक लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











