मोनोकनी पहन टीवी की संस्कारी बहू ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप तो नाराज हो गए फैंस, देखिए तस्वीर

Disha Parmar Pregnant

Disha Parmar flaunted her baby bump: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार की गिनती टीवी की सबसे संस्कारी बहुओ में होती है। ऐसे में जब दिशा परमार ने मोनोकिनी पहन पूल किनारे पोज देकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया तो फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।

दरअसल बात ऐसी है कि, बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों बेहद खुश हैं, वो मां बनने वाली हैं और प्रेग्नेंसी फेज को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच दिशा परमार अपने पति राहुल वेद्य के साथ बाहर घूमने गई है, क्योंकि दिशा की शादी की दूसरी सालगिरह थी।

तो गोवा से दिशा और राहुल लगातार सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। तो ऐसे में दिशा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह महरुन कलर की मोनोकिनी पहन कर पूल किनारे बैठ कर पोज दे रही हैं। इस फोटो में दिशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

दिशा की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ फैंस दिशा की इस अवतार में पसंद कर रहे हैं तो कुछ फैंस को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। फैंस ने मोनोकनी पहनने पर ट्रोल कर दिया। जाहिर है कि सोशल मीडिया पर अक्सर ही सितारों की किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है।

एक यूजर ने लिखा- हमारी संस्कारी प्रिया ऐसा नहीं कर सकती, मिस्टर कपूर रोको इन्हें। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-हमें तो सिंपल और सादगी वाली पंखुड़ी ही पसंद है। आप मेरी फेवरेट हो पर आज के लिए नहीं, एक यूजर ने लिखा- थोड़ा खराब लगा मुझे। ऐसा लग रहा है फैंस को दिशा का यह अंदाज पसंद नहीं आया।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया के जरिए राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी, हाल ही में दिशा ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने प्लानिंग नहीं की थी बल्कि ये सब अचानक हुआ जिससे वो काफी खुश हैं। जल्द ही दिशा मम्मी भी बन जाएंगी जिसे लेकर दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। बात राहुल-दिशा की शादी की करें तो 18 जुलाई को इनकी शादी को 2 साल हो चुके हैं।

बता दें कि दिशा को शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से फेम मिला था। इस शो में वो नकुल मेहता के अपोजिट रोल में नजर आई थीं, उनकी इसी केमिस्ट्री को एकता कपूर ने शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में भी भुनाया। दोनों को बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में कास्ट किया गया और दोनों को इस शो में भी काफी पसंद किया गया। इन दिनों दोनों बड़े अच्छे लगते हैं के तीसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X