नन्ही सी बेटी नव्या के साथ वीडियो बना रही थीं दिशा परमार, चेहरे पर पैर मार मारकर कर दी ऐसी हालत

Disha Parmar Rahul Vaidya Daughter: मदरहुड एन्जॉय कर रही एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपनी बेटी नव्या की एक झलक शेयर की और उसके 'पसंदीदा गेम' का खुलासा किया। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिशा को अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में उनकी बेटी के नन्हें पैरों की झलक देखने को मिल रही है। वह खेलते वक्त अपने छोटे-छोटे पैरों से किक मार रही है, इस दौरान दिशा अपने फेस को बेटी के पैरों के पास लाती हैं और इसे फेवरेट गेम बताती हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया: "बेटी का नया पसंदीदा गेम 'किकिंग मम्मा' है!" इस पोस्ट पर उन्होंने फिल्म 'बर्फी' का गाने 'आशियां' लगाया।
इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में कपल बेटी को लेकर वेकेशन पर निकले हैं। दिशा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें दिशा बेटी को हाथ में लिए दिख रही हैं। बेटी के चेहरे पर दिशा ने इमोजी लगाई है। वहीं साथ राहुल भी पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दिशा ने बताया कि ये उनकी बेटी की पहली फ्लाइट है। दिशा ने फोटो के कैप्शन में लिखा- नव्या ने अपनी पहली फ्लाइट की और वो स्टार थी। वहीं राहुल ने इस स्टोरी को अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा- आखिर बच्ची किसकी है।
बता दें कि नव्या की नेमिंग सेरेमनी के दौरान राहुल और दिशा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा था, 'हमने इसका नाम नव्या रखा है। इसका मतलब है वो इंसान जो तारीफ के लायक हो। हमने बेटे का नाम डिसाइड नहीं किया था। मुझे विश्वास था कि बेटी ही होगी। हमने दो नाम डिसाइड किए थे बेटी के लिए नव्या और मीरा। मुझे और दिशा को नव्या नाम पसंद आया।'
दिशा परमार और राहुल वैद्य 2021 में शादी के बंधन में बंधे। कपल ने 20 सितंबर को अपने बच्चे का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications













