बड़े अच्छे लगते हैं 2: दिशा परमार और नकुल मेहता की शूटिंग की तस्वीरें लीक, फैन्स ने कर दी वायरल

नकुल मेहता और दिशा परमार, बड़े अच्छे लगते हैं के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। दोनों ने सोनी टीवी के इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी है और अब इंटरटेनमेंट टाईम्स ने दोनों की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर कैद की है जो फैन्स इस समय इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल कर रहे हैं। तस्वीर में दिशा एक सीधी सादी सी लड़की के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

वहीं नकुल मेहता इस तस्वीर में अपना इश्कबाज़ अवतार शिवाय ओबेरॉय याद दिला रहे हैं। बड़े अच्छे लगते हैं एक उम्रदराज और बेमेल कपल की कहानी थी। एक सीधी सादी मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की और एक अमीर बिज़नेसमैन का रोमांस।

disha-parmar-and-nakul-mehta-leaked-pictures-from-bade-acche-lagte-hain-2-sets

अब नकुल और दिशा को इस तस्वीर में देखकर फैन्स एक बार फिर से बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल देखने के लिए उत्साहित हैं। काफी समय से इस सीरियल को लेकर काफी चर्चा चल रही थी और इसके लीड कास्ट में भी काफी फेरबदल हो चुकी है। लेकिन अब दिशा और नकुल की जोड़ी को एक साथ देखकर फैन्स भी आश्वस्त हो चुके हैं कि ये सीरियल हिट होगा।

प्यार का दर्द है - मीठा मीठा प्यारा प्यारा

प्यार का दर्द है - मीठा मीठा प्यारा प्यारा

नकुल मेहता और दिशा परमार इससे पहले, स्टार प्लस के सीरियल प्यार का दर्द है मीठी मीठा प्यारा प्यारा में दिखाई दे चुके हैं। इस सीरियल में दोनों एक बेमेल और बेमन की शादी के बावजूद एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं और फिर इस दोस्ती के प्यार में बदलने की शुरूआत होती है । उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

नकुल और दिशा की डिमांड

नकुल और दिशा की डिमांड

2012 से 2014 तक प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा के 663 एपिसोड्स प्रसारित हुए। इस दौरान, आदित्य और पंखुड़ी की जोड़ी, फैन्स की फेवरिट जोड़ी बन गई। दोनों को साथ में इतना पसंद किया गया कि इस सीरियल के सीक्वल की भी डिमांड होने लगी थी।

करियर में आगे बढ़े

करियर में आगे बढ़े

नकुल मेहता और दिशा परमार, इसके बाद कई अलग अलग सीरियल में दिखाई दिए। जहां नकुल मेहता, स्टार प्लस पर ही इश्कबाज़ में शिवाय सिंह ओबेरॉय के किरदार में दिल जीतते दिखाई दिए वहीं दिशा परमार भी ज़ी टीवी के सीरियल वो अपना सा में सुदीप साहिर को रोमांस करती दिखाई दीं।

ज़िंदगी में अच्छे दोस्त

ज़िंदगी में अच्छे दोस्त

इस बीच नकुल मेहता और दिशा परमार, निजी ज़िंदगी में भी आगे बढ़े। नकुल मेहता ने अपनी दोस्त और गर्लफ्रेंड जानकी मेहता से शादी की तो दिशा परमार, हाल ही में सिंगिंग सुपरस्टार राहुल वैद्य से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों आठ साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं। नकुल और दिशा, बेहद अच्छे दोस्त हैं और उनका इंस्टाग्राम इस बात का सुबूत है।

दिव्यांका त्रिपाठी को मिला था ऑफर

दिव्यांका त्रिपाठी को मिला था ऑफर

जब बड़े अच्छे लगते हैं की कास्टिंग शुरू हुई तो सबसे पहले इस सीरियल के लिए दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया। दिव्यांका ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था लेकिन सीरियल की टीम चाहती थी कि दिव्यांका इस ऑफर के बारे में सोचें। हालांकि दिव्यांका का परिवार भी इस सीरियल के पक्ष में नहीं था।

इसलिए कर दिया रिजेक्ट

इसलिए कर दिया रिजेक्ट

दरअसल, दिव्यांका और उनके पूरे परिवार को लग रहा था कि स्क्रीन पर दिव्यांका और नकुल की जोड़ी अटपटी लगेगी। दिव्यांका उनसे बड़ी लगेंगी। स्क्रीन टेस्ट देने के बाद दिव्यांका को यकीन हो गया कि उनकी और नकुल की जोड़ी फैन्स को हिट नहीं कर पाएगी और उन्होंने ये ऑफर छोड़ दिया। दिव्यांका के बाद इस सीरियल से देवोलीना भट्टाचार्या के जुड़ने की भी खबरें थीं।

परिपक्व प्रेम कहानी का इंतज़ार

परिपक्व प्रेम कहानी का इंतज़ार

बड़े अच्छे लगते हैं, सोनी टीवी का ऐसा सीरियल था जिसने प्रेम कहानियों का ट्रेंड बदल दिया। 40 साल के एक कपल की परिपक्व लव स्टोरी देखने के बाद फैन्स ने ऐसी कहानियों की डिमांड की और टीवी पर ऐसी कई कहानियां देखने को भी मिलीं। अब देखना है कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 के साथ ये कहानी, कितनी अलग और नई बन पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X