विचार मंच: क्या राखी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए?

By जया निगम

Rakhi Sawant
राखी सावंत एक अदाकारा हैं। लेकिन ये बात राखी के लिए अधूरी लगती है क्योंकि 'राखी का इंसाफ' प्रस्तुत कर रही राखी अभिनेत्री से ज्यादा एक मनोवैज्ञानिक समस्या नजर आती हैं। यह मनोवैज्ञानिक समस्या मास मीडियम यानी छोटे पर्दे का सहारा लेकर सामाजिक समस्या में तब्दील हो चुकी है।

राखी सावंत अपने भड़काऊ बयानों और विवादास्पद जीवनशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सवाल ये है कि राखी इस तरह से क्यों पेश आती है? जवाब हम सभी जानते हैं कि यह राखी सावंत का काम है और इसी बात के उसे पैसे मिलते हैं। राखी सावंत मीडिया और मनोरंजन जगत की टीआरपी के लिए रचा गया एक ऐसा पुतला है जो पूरे भारत का गुस्सा समेटे चैनल के मुनाफे के लिए एक अंधेरी खाई की ओर लपकता चला जा रहा है।

टीआरपी का रचा पुतला

साथ ही साथ पूरे भारत की जनता भी इस पुतले के अनचाहे मगर सनसनीखेज आकर्षण में डूबी हुई इसके पीछे-पीछे जा रही है। इस पुतले का निर्माण किसने किया, ये देखने और पूछने की जहमत कोई नहीं उठाना चाहता। बस हर कोई यही मांग करता नजर आ रहा है कि राखी ही झांसी के युवक की मौत की जिम्मेदार है इसलिए उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

सवाल ये है कि क्या अकेली राखी इस मौत की जिम्मेदार है? क्या अब तक राखी के आपत्तिजनक बयान और उत्तेजक हाव-भाव किसी को नहीं दिख रहे थे? रिएलिटी शोज पर तमाम आपत्तियों के बाद भी अब तक प्रसारणकर्ता चैनल को नोटिस क्यों नहीं दिया गया? क्या वो राष्ट्रीय न्यूज चैनल्स जो सवेरे से शाम तक राखी के शो का गुणगान कर अपनी टीआरपी बटोरते हैं, वह इस मौत के जिम्मेदार नहीं हैं?

क्या सूचना प्रसारण मंत्रालय को इस तरह के रिएलिटी शोज के लिए एक गाइडलाइन नहीं जारी करनी चाहिए? क्या बिग बॉस भी राखी सावंत के शो की तरह ही टीआरपी नहीं कमा रहा है? क्या अब हम इस तरह के रियलिटी शोज को देखते हुए किसी दूसरी मौत का इंतजार कर रहे हैं? इस विचार मंच में आपके विचारों का स्वागत है। अपने विचार नीचे बने कमेंट बॉक्स में दर्ज करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X