अजय देवगन की सीरीज 'रूद्र' से आई बड़ी अपडेट, निर्देशक राजेश मापुस्कर चार्ज कर रहे हैं इतने करोड़?
सुपरस्टार अजय देवगन भी अब वेब सीरीज की तरफ देख रहे हैं और यही कारण है कि वो काफी जल्दी इससे अपना डेब्यू करने वाले हैं। धीरे धीरे सभी सितारे वेब सीरीज कर रहे हैं और उनको काफी शानदार रिसपॉन्स फैंस की तरफ से मिल रहा है। अजय देवगन इस समय अपनी सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि ये सीरीज ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज 'लूथर' (Luther) का हिंदी रीमेक है।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस सीरीज के लिए अजय देवगन काफी मोटी रकम चार्ज कर रहे हैँ। लेकिन अब सीरीज के निर्देशक की फीस को लेकर एक चर्चा है।

गौरतलब है कि इस सीरीज को राजेश मापुस्कर निर्देशित करने वाले हैं और पता चला है कि उनको इसके पहले सीजन के लिए 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि ये काफी धनराषि है।

'रुद्र' की कहानी
इसके उलट अजय देवगन को इस सीरीज के लिए 125 करोड़ मिल रहे हैं। फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं। अब बात करते हैं इस सीरीज की तो 'रुद्र' की कहानी को मेट्रो शहर और हिन्दुस्तानी परिवेश के हिसाब से बनाया गया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ईशा देओल का नाम जुड़ रहा है
इसके अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर इस सीरीज से ईशा देओल का नाम जुड़ रहा है। खबर है कि वो भी इस सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया जरिए खुद इस खबर पर अपनी मुहर लगाई है।

अभिनय करते हुए देखेंगे
ईशा के पोस्ट के अनुसार वह अजय देवगन की अपकमिंग वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। फैंस एक बार फिर से काफी समय के बाद उनको अभिनय करते हुए देखेंगे।

मैदान और आरआरआर
सुपरस्टार अजय देवगन इसके अलावा कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में है। वो सूर्यवंशी में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा मैदान और आरआरआर में नजर आएंगे।

दमदार होगा किरदार
अभिनेता अजय देवगन की आरआरआर को लेकर चर्चा है और इस फिल्म से वो काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं।

तानाजी में नजर आए
अभिनेता अजय देवगन आखिरी बार अपनी फिल्म तानाजी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और काजोल भी थे। रिलीज के बाद काफी चर्चा हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











