श्रीसंत फैंस का हंगामा, दीपिका को बना दिया भल्लालदेव, बाहुबली कमबैक, जबरदस्त Video
दीपिका कक्कड़ के बिग बॅास 12 के विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर श्रीसंत के फैंस एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले दीपिका के विनर बनने पर श्रीसंत के फैंस ने दीपिका को जमकर ट्रोल किया था।
वहीं अब इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। श्रीसंत के फैंस ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो, मैसेज और मीम्स शेयर किए हैं।
अब दीपिका का मजाक बनाने के लिए बिग बॅास 11 की विजेता शिल्पा शिंदे भी मैदान में आ गई हैं। शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

यकीन मानिए श्रीसंत और दीपिका का ये बाहुबली वीडियो काफी मजेदार और दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। इस वीडियो में श्रीसंत के फैंस ने दीपिका को भल्लालदेव और श्रीसंत को बाहुबली बना दिया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने लिखा है EXACTLY। नीचे देखिए वीडियो और फैंस के बीच हुई बिग फाइट..


Click it and Unblock the Notifications











