बेबी बंप पकड़े दिखीं दीपिका कक्कड़, फैन्स ने पूछा प्रेग्नेंट हो, तो एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Dipika Kakkar

Dipika Kakar Latest Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपने फैमिली के वीडियो पोस्ट करती हैं तो कभी अपने बेटे की तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी थीं कि दीपिका कक्कड़ दोबारा मां बनने जा रही हैं। इन बातों को सुन दीपिका काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने यह साफ भी किया था कि वह अभी दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोच रही हैं। वहीं हाल ही में दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ बेबी बंप पकड़े नजर आ रही हैं।

बेबी बंप दिखाते हुए शेयर किया वीडियो
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ हरे रंग का सूट पहनकर बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। वह बेबी बंप दिखाती हुई मुस्कुराती हुई चलती दिख रही हैं। इसके बाद वह घूमकर अपने बेटे को गोद में उठाती हैं और उसे दुलार करती हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही दीपिका कैप्शन में लिखती हैं- मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर। मेरा बेटा एक साल का हो गया है अल्लाह तुम पर हमेशा अपनी रहमत बरसाए मेरे शोना। अम्मी तुमसे बहुत प्यार करती हैं।

दीपिका का दिखा शानदार ट्रांसफॉर्मेशन
बता दें कि इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने उन लोगों को जवाब दिया है जो बार-बार एक्ट्रेस से पूछ रहे थे कि क्या तुम प्रेग्नेंट हो ? इस वीडियो के जरिए दीपिका अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाती नजर आ रही हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे रही हैं और हल्के-हल्के अपना वजन कम कर रही हैं।

धूमधाम से मनाया बेटे का जन्मदिन
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। साल 2023 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा था। वहीं बेटे के एक साल के होने की खुशी में परिवार ने धूमधाम से रुहान का जन्मदिन मनाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X