..................... Dipika Kakkar shoaib Ibrahim father get paralyzed after brain stroke 72 hours Critical actor shared video।दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहिम के पिता के लिए 72 घंटे गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद पैरालाइज्ड, देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

शोएब इब्राहिम ने बताया पिता का हाल- 72 घंटे गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद पैरालाइज्ड, देखिए Video

ससुराल सिमर का फेम एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को कुछ दिन पहले ब्रेन स्टोक आया था। जिसकी जानकारी ससुराल सिमर का 2 की सिमर ने दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया था। शोएब इब्राहिम ने भी भी अपने फैंस से गुजारिश की थी कि उनके पिता के लिए दुआ करें। ब्रेन स्ट्रोक के बाद से ही शोएब इब्राहिम के पिता आईसीयू में हैं। अपने पिता की सेहत की जानकारी देते हुए शोएब इब्राहिम ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।

बताया है कि अभी भी उनके पिता की हालत गंभीर है। आने वाले 72 घंटे उनके लिए काफी मुश्किल हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह पैरालाइज्ड भी हो गए हैं। काफी कमजोरी भी आ गई है। शोएब इब्राहिम ने इस वीडियो में बोला है कि मेरे पिता की नसों में अधिक दिक्कत नहीं आयी है। डॅाक्टर्स का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

Shoaib Ibrahim,

लेकिन आने वाले 72 घंटे पापा के लिए काफी अहम है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका बायां हिस्सा पर लकवा मार दिया है। फिर से लकवा मारने का चांस बॅाडी में होता है इस वजह से आने वाला समय हम सभी के लिए कठिन है। आईसीयू में होने के कारण मैं उनसे अधिक समय तक मिल नहीं पाता हूं।

दिन में दो बार उन्हें अपनी शक्ल दिखा देता हूं। वहां कई बार जाने की अनुमति नहीं है। मैं उनके साथ अस्पताल में ही हूं। मैं उनसे एक बार सुबह और फिर शाम को मिलता हूं। पापा को दिमाग में खून का थक्का जम गया है। शोएब इब्राहिम ने लिखा है कि एक बार फिर से आप सभी की दुआओं की हिम्मत की जरूरत है।

आप सभी दुआ कीजिए। अल्लाह उन्हें ठीक कर दे। गौरतलब है कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का यू ट्यूब ब्लॅाग भी है। जहां पर वे परिवार के साथ कई बार नजर आते हैं। शोएब के फैंस ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X