धर्म बदलकर दीपिका कक्कड़ ने की थी शादी अब 7 साल बाद टूटने जा रहा है रिश्ता ? शोएब इब्राहिम ने बताया पूरा सच

Dipika kakkar-Shoaib Ibrahim Viral Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। बता दें कि दीपिका आए दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं कि वह पोस्ट होते ही सुर्खियों में छा जाता है। दीपिका अपनी प्रोफेशनल फाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हेडलाइन में रहती हैं।
आपको बात दें कि दीपिका की मुलाकात शोएब से ससुराल सिमर का शो में हुई थी। इस शो में दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। बता दें कि शोएब ने दीपिका के साथ साल 2018 में शादी की थी। दीपिका ने शादी के बाद अपना धर्म भी बदल लिया था। दोनों की शादी को अब सात साल पूरे हो चुके हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम रुहान है।
दीपिका अकसर अपने और शोएब के वीडियो पोस्ट करती हैं दोनों का प्यार लोगों का दिल जीतता है, लेकिन फिलहाल तो खबरें ऐसी उड़ रही हैं कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। जैसे ही यह खबरें सोशल मीडिया पर तेज होने लगीं तब दीपिका और शोएब ने इसपर रिएक्ट किया है।
शोएब ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इन खबरों को एक दम झूठा बताते नजर आ रहे हैं। शोएब कहते हैं कि इंडस्ट्री में किसी के शादी टूटने की खबर आ रही है। इसके बाद दीपिका कहती हैं मैं तुमको क्यों बताऊं। मैं छुपकर करूंगी। ये बताना जरूरी थोड़ी ना होता है। इसके बाद शोएब कहते हैं कि मैंने सुना है कि हम दोनों अलग हो रहे हैं। किचन में खड़े होकर शोएब बताते हैं कि फाइनली दीपिका ने यह डिसीजन ले लिया है कि हम और दीपिका अलग हो रहे हैं।
शोएब यह खबर फिर अपने घर वालों को बताते हैं वह फेक न्यूज अपने घर वालों को दिखाते हैं जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। शोएब की मां कहती हैं कि इतना बड़ा झूठ क्यों। कभी शोएब कहते हैं कि सभी इस बारे में जब बात कर रहे हैं तो हम क्यों ना करें हम भी इसी बारे में बात करें तो और ऐसा भी थमनेल लगाएंगे कि दीपिका ने दिया शोएब को धोखा। शोएब और दीपिका मस्ती मजाक में अपने तलाक की खबर को एक दम झूठा करार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











