अपने बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ ने किया डांस, शोएब इब्राहिम ने वीडियो शेयर करके फैंस को दिखाई खास झलक

Dipika Kakkar

Dipika Kakkar Video: टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन वक्त अपने बच्चे को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो देख कर फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ का बच्चा-

टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है। 5 साल की मैरिड लाइफ के बाद 21 जून 2023 को उन्हें अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे रुहान का आशीर्वाद मिला है।

दीपिका कक्कड़ का डांस वीडियो-

जन्म के बाद से ही रुहान ने शोएब और दीपिका के सोशल मीडिया हैंडल को हाईजैक कर लिया है। 25 जुलाई 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शोएब इब्राहिम ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी पत्नी दीपिका और उनका एक महीने का बेटा रुहान दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिल के इमोटिकॉन के साथ प्यारे वीडियो को रिपोस्ट किया। वीडियो में मां-बेटे की जोड़ी अपने बेडरूम में एक गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में दीपिका और शोएब के बच्चे की केवल थोड़ी झलकियां देखी गईं, दीपिका उनका हाथ पकड़कर सॉफ्ट डांस मूव्स करती नजर आईं। इस दौरान, दीपिका की खुशी साफ झलक रही थी।

गौरतलब है कि, शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ये सेलेब जोड़ी 21 जून को प्रीमैच्योर बेटे के पेरेंट्स बने थे। कुछ दिन दीपिका-शोएब का लाड़ला अस्पताल के एनआईसीयू में भी रहा था। हाल ही में कपल बेटे को डिस्चार्ज कराकर घर लाए थे और फिर इसके बाद उन्होंने अपने प्रिंस का नाम रूहान अनाउंस किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X