..................... Dipika Kakkar became chef for Shoaib ibrahim Jhalak Dikhhla Jaa 11 cast crew are praising her - Hindi Filmibeat

पतिदेव शोएब के लिए शेफ बनी दीपिका कक्कड़, 'झलक दिखला जा 11' की कास्ट-क्रू कर रही जमकर तारीफ

jhalak Dikhhla Jaa 11, Shoaib ibrahim, Dipika Kakkar

Dipika Kakkar: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपना फैमली टाइम जमकर काफी एंजॉय कर रही हैं। नई-नई मां बनी दीपिका अपने बच्चे को अपना पूरा टाइम दे रही है। इसी बीच दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में हैं। तो ऐसे में पति शोएब को सपोर्ट करने के लिए दीपिका शेफ बनी।

पति शोएब के लिए दीपिका बनी शेफ-

टीवी एक्टर और दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम को इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखाला जा 11 में देखा जा रहा है। शोएब सबको अपने डांस और स्टाइल से सबको काफी इंप्रेस कर रहे हैं।

ऐसे में शोएब की पत्नी दीपिका भी उनका काफी सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में शोएब की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी सेट पर पहुंचीं। दीपिका के साथ उनका बेटा रुहान और ननद सबा इब्राहिम भी नजर आए।

इस दौरान दीपिका कक्कड़ की शो में उपस्थिति काफी खास थी। दीपिका ने शो की कास्ट एंड क्रू के लिए स्पेशल बिरयानी भी बनाई थी। इसका खुलासा तब हुआ शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक व्लॉग डाला था।

इसमें शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका झलक दिखाला जा की कास्ट के लिए 18-20 किलो बिरयानी बना रही हैं। दीपिका को बिरयानी की तैयारी करते हुए भी देखा गया था।

व्लॉग में शोएब ने कहा था- जब मैं झलक के सेट पर गया था, तो सभी ने कहा था कि अब तो अचारी मटन, बिरयानी आएगी। तब से वो लोग दीपिका के हाथ का कुछ स्पेशल खाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

दीपिका कल सभी के लिए बिरयानी बना रही है। इसके बाद शोएब दीपिका से पूछते हैं कि वो कितनी बिरयानी बना रही हैं। तो दीपिका कहती हैं- 8 किलो चावल और 10 किलो चिकन। तो 18-20 किलो बिरयानी होगी।

दीपिका कक्कड़ और शोएब का वर्कफ्रंट-

दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और कई सारे टीवी शोज में काम करने के बाद आज उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। और वहीं शोएब इब्राहिम बैसे तो इन दिनों झलक दिखाला जा 11 में हैं इसी के साथ वह टीवी शोज में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X