दीपिका-शोएब के नवजात बच्चे को देखते ही फूट फूटकर रोए ससुर, लोग बोले- खुदा के लिए ऐसा ना करें

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ही छोटे पर्दे के मशहूर सितारे हैं। हाल ही में दोनों माता-पिता बने हैं और एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। लेकिन हाल ही में दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से छुट्टी मिली और घर पर उनके बच्चे का ग्रैंड वेलकम भी हुआ। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को एक बेटे को जन्म दिया।
दीपिका के बच्चे का हुआ ग्रैंड वेलकम
दीपिका कक्कड़ की हाल ही में हॉस्पिटल से छुट्टी हुई और अब ग्रैंड वेलकम के तौर पर परिवार वालों ने उनका जमकर स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले शोएब और दीपिका के अलावा उनके परिवार में से किसी ने भी बच्चे का चेहरा नहीं देखा। 10 जुलाई को न्यू बोर्न बेबी अस्पताल से जब घर पहुंचा तो सभी उसे देखकर काफी खुश हो गए। शोएब और दीपिका के परिवार ने पहली बार बच्चे का चेहरा देखा।
हॉस्पिटल से बच्चे को छुट्टी मिलने के बाद एक्ट्रेस हुई इमोशनल
बता दें कि शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल से एक व्लॉग शेयर किया। जिसमें दिखाया गया कि दीपिका अपने बेटे के अस्पताल से छुट्टी मिलने और ठीक होने पर काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने के लिए शुक्रिया भी कहा। जिसके बाद में शोएब और दीपिका दोनों अपने बच्चे को लेकर घर पहुंचते हैं और उनका ग्रैंड वेलकम भी होता है।
पोते को देखते ही शोएब के पिता की आंखें हुई नम
जिसके बाद में घर पहुंचते ही शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को सबसे पहले अपने पिता की गोदी में देते हैं। अपने पोते को पहली बार देखते हुए शोएब के पिता की आंखें नम हो जाती हैं। वह एकटक अपने पोते को निहारते रहते हैं और रोने भी लग जाते हैं। जिसके बाद में शोएब अपने पिता को संभालते हैं और दीपिका के बच्चे को उनकी सास और मां भी देखने लगती है। जिसके बाद में ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जाता है।
दीपिका-शोएब अभी नहीं दिखाएंगे बच्चे का चेहरा
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस उनके बच्चे का चेहरा देखने के लिए बेताब बने हुए हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि वह अपने बच्चे का चेहरा अभी नहीं दिखाएंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि वैसे तो वह इन सब बातों में नहीं मानते हैं, लेकिन फिर भी बड़े बुजुर्गों की बातें माननी पड़ती है। लेकिन इसके बावजूद भी दीपिका और शोएब दोनों ही अपने माता-पिता बनने का एक्सपीरियंस अपने फैंस के साथ में शेयर करते रहेंगे।
प्रीमेच्योर हुई थी दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी 21 जून 2023 को प्रीमेच्योर हुई थी। जिसके बाद में बच्चे को NICU में भर्ती भी करवा दिया गया था। इतना ही नहीं इतने दिनों से शोएब सोशल मीडिया के जरिए अपने बच्चे की हेल्थ की अपडेट अपने फैंस के साथ में भी साझा करते रहे। यहां तक कि उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस बात की खुशखबरी भी दी कि अब उनका बेटा बिल्कुल सही सलामत है।


Click it and Unblock the Notifications