ननद सबा के बेटे हैदर के साथ पहली बार खेलती दिखीं दीपिका कक्ड़, बोलीं- इसका स्वागत भी नहीं कर पाई

Dipika Kakar With Saba Baby Haider: अभिनेत्री दीपिका ककड़ सर्जरी के बाद अब परिवार के साथ धीरे धीरे नॉर्मल रूटीन में वापसी कर रही हैं। पहली बार दीपिका अपनी ननद सबा के बेटे हैदर को अपनी गोद में उठाया और उसके साथ खेलती दिखी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्यो वह जन्म के बाद हैदर से नहीं मिल पाई थी।
लीवर ट्यूमर से ठीक होने के बाद दीपिका ककड़ ने बताया कि कैसे वह सबा इब्राहिम के बेटे हैदर के जन्म के बाद उससे क्यो नहीं मिल पाई। सबा के व्लॉग में दीपिका भावुक होते हुए दिखी। उन्होंने अपने बेटे रूहान के दूसरे बर्थडे पर यादगार पल साझा किए। कई मुश्किलों के बाद दीपिका, शोएब और उनके परिवार को एक साथ खुशियां मनाते दिखाई दिए।
रूहान का दूसरा जन्मदिन उनके परिवार के लिए काफ़ी खुशियों भरा फैमिसी गेट टूगेदर था। सब ने एक साथ अच्छा समय बिताया साथ ही दीपिका को अपनी गोद में लेकर उसके साथ खेलती दिखी। दीपिका ककड़ ने खुलासा किया, सबा इब्राहिम के बेटे के जन्म के समय वह उनके स्वागत के लिए उनके पास क्यो नहीं थी।
व्लॉग में दीपिका ने कहा की अब वह आखिरकर हैदर के साथ बैठ और खेल सकती हैं। वह हैदर को करीब से पकड़े हुए नज़र आई। वही सबा ने कहा की वह हैदर से पहले भी मिल चुकी हैं। रूहान के जन्मदिन पर उन्होंने आराम से एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौक़ा मिला। दीपिका ने बताया कि वह हैदर के जन्म के समय क्यों नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि उस वक़्त बहुत तनाव था और कई चीज़े हुई थीं।
उन्होंने यह भी बताया कि हैदर के जन्म के समय वह उसका स्वागत भी सही से नहीं कर पाई। सबा, दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि यह उन्ही की वजह से था कि वह सब कुछ आसानी से संभाल पाई। सबा ने बताया की दीपिका के आईसीयू जाने से पहले सबा ने उन्हें मैसेज किया था, लेकिन वह सो चुकी थी और उनका मैसेज नहीं देख पाई। सबा ने कहा की वह दीपिक के जवाब का इंतज़ार करती रही। यह कहते हुए दीपिका भावुक हो गई कि वह सबा को गाइड करने और बाते बताने के लिए कितनी उत्सुक थी। सबा ने आगे बताया की दीपिका ने पहले ही सब कुछ बता दिया था, इसलिए घर आने के बाद उन्हें कोई दिक़्क़त नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications











