Dipika Kakar के 14 घंटे के ऑपरेशन के बाद Shoaib Ibrahim ने शेयर की पत्नी की पहली झलक, फैंस ने ली राहत की सांस!

Dipika Kakar

Dipika Kakar Health Update: मशहूर टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि उनके लिवर में ट्यूमर पाया गया था और बाद में जांच में स्टेज 2 लिवर कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई, जिसमें ट्यूमर हटाया गया।

दीपिका की हालत में हुआ सुधार

दीपिका के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनकी सेहत से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान दीपिका का गॉलब्लैडर भी निकालना पड़ा क्योंकि उसमें पथरी थी। सर्जरी के बाद दीपिका तीन दिन तक ICU में भर्ती रहीं और अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

शोएब के पिता ने दीपिका को दी ईदी

शोएब ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दीपिका का हाथ दिख रहा है और वो उन्हें ईद के मौके पर उनके पापा (दीपिका के ससुर)की दी गई ईदी थमा रहे हैं। इसके साथ ही शोएब ने ये खुशखबरी भी दी कि दीपिका का अब चलना-फिरना भी शुरू हो गया है।

'सक्सेसफुल रहा ऑपरेशन'

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि ऑपरेशन के दिन परिवार बेहद घबरा गया था क्योंकि सर्जरी के दौरान शाम 6-7 बजे तक OT से कोई अपडेट नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा था - "हम बहुत डरे हुए थे, लेकिन डॉक्टरों ने हमें बताया कि जब तक OT से कोई कॉल नहीं आता, तब तक सब कुछ सही चल रहा होता है और वाकई, ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा।"

अब दीपिका अस्पताल के नॉर्मल कमरे में हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। शोएब ने फैंस से प्रार्थना करने की अपील की है ताकि दीपिका जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं। ये खबर सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए दुआएं और विशेज भेज रहे हैं।

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X