Dipika Kakar की होनी थी सर्जरी, ऑपरेशन से पहले की बिगड़ी हालत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Dipika Kakar Tumour: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Health Update) इन दिनों काफी बीमार हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम लगातार दीपिका को लेकर हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका का हाल में ऑपरेशन होना था लेकिन हो नहीं पाया।
दीपिका का ऑपरेशन टला
दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि दीपिका के लीवर में ट्यूमर पाया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर दीपिका की सर्जरी होनी थी, लेकिन तेज बुखार की वजह से ऑपरेशन टालना पड़ा है।
103 डिग्री से ज्यादा बुखार आया
शोएब ने बताया कि दीपिका को अचानक 103 डिग्री से ज्यादा बुखार आ गया और उनके पूरे शरीर में दर्द होने लगा। उन्होंने कई दवाएं लीं लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अगले हफ्ते हो सकती है सर्जरी
फिलहाल दीपिका की हालत थोड़ी ठीक है और उनका बुखार अब कम हो गया है। लेकिन बुखार की वजह से कई जरूरी टेस्ट समय पर नहीं हो पाए, जिससे सर्जरी में देरी हो गई। अब डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का इलाज तय किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले हफ्ते सर्जरी की जाएगी।
2023 में हुआ था बेटे का जन्म
शोएब ने यह भी बताया कि टेस्ट के कारण दीपिका ने कुछ समय के लिए अपने बेटे रुहान को दूध पिलाना बंद कर दिया है। दोनों ने साल 2023 में अपने बेटे का स्वागत किया था। कुछ समय पहले दीपिका ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' से टीवी पर वापसी की थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications