दीपिका ही नहीं इन हिट एक्ट्रेस ने भी करियर पर लगाया फुल स्टॉप, एक की हॉट तस्वीरें हिला देती हैं फैंस का दिमाग

Actresses Who Left Acting: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग की दुनिया से अलविदा कह दिया। उनका कहना है कि वो अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं। सिर्फ दीपिका ही नहीं ऐसी कई और टीवी की हसीनाएं हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग करियर को छोड़ देना बेहतर समझा।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह इस वक्त में प्रेग्नेंसी फेज का आनंद ले रही हैं और अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए उत्सुक है। उसने बताया कि उनकी खुशियां इस वक्त अलग ही लेवल पर है। दीपिका कक्कड़ ने यह भी कहा कि वह काफी लंबे समय से काम कर रही हैं और अब एक हाउसवाइफ के रूप में जीवन का आनंद लेना चाहती हैं।
दिशा वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मशहूर हुईं दयाबेन उर्फ दिशा वकानी का करियर बहुत अच्छा चल रहा था। शादी के बाद भी दिशा ने काम करना जारी रखा लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने मैटरनिटी लीव ली और उसके बाद वो लौटकर कभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नहीं आईं। वो शादी के बाद से गायब सी हो गईं हैं। उनकी इक्की-दुक्की तस्वीरें फैंस के लिए सहारा बची हैं।
माही विज
बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जय भानुशाली से शादी के बाद माही विज ने घर को ज्यादा इंपोर्टेंट समझा और खुशी-खुशी अपना करियर खत्म कर लिया। आज माही एक बेटी की मां हैं और इसके अलावा उन्होंने दो बच्चों को गोद भी ले रखा है।
श्वेता साल्वे
डस्की और काफी हॉट एक्ट्रेस श्वेता साल्वे भले ही टीवी की दुनिया से दूर हो गई हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 38 साल की ये एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज से बवाल मचाती रहती हैं। श्वेता शादी के बाद अपने पति के काम में हाथ बंटाती हैं और उनके बिजनेस को बढ़ा रही हैं।
आशका गोराडिया
टीवी जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक आशका गोराडिया ने भी एक्टिंग के अपने हुनर को त्याग कर पति के साथ अपना सुखमय जीवन जीने की ठानी है। आशका ने एक्टिंग की दुनिया छोड़कर कॉस्मेटिक की दुनिया में कदम रखा है और इसे वो अपने पति के साथ चलाती हैं। आशका इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और शादी के छह साल बाद वो मां बनने वाली हैं। आशका भी अपनी हॉट फोटोज से फैंस के दिलों को घायल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications



