गंभीर बीमारी की शिकार हुईं Dipika Kakar, टेंशन में आए शोएब इब्राहिम, परिवार को सताई बेटे रुहान की चिंता

Dipika kakar-Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं। साथ ही में अब तो पॉपुलर यूट्यूबर भी हो चुके हैं। दोनों के यूट्यूब पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग दोनों के डेली व्लॉग्स देखना पसंद करते हैं। दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स के जरिए यह बताते हैं कि वह रोजाना अपनी लाइफ कैसे जीते हैं। वह रोजाना अपनी लाइफ में होने वाले अच्छे बुरे पल फैन्स के साथ साझा करते हैं।
शोएब के लेटेस्ट वीडियो ने चौंका दिया फैन्स को
वैसे तो शोएब इब्राहिम फैन्स के साथ कई मस्ती मजाक वाले वीडियो शेयर करते हैं। कभी गुड न्यूज सुनाते हैं तो कभी अपने ट्रिप की अपडेट फैन्स के सामने रखते हैं, लेकिन हाल ही में शोएब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देख लोग तो चौंक गए हैं। जी हां, हाल ही में शोएब ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की तबीयत ठीक नहीं है। वह सीरियस बीमारी की शिकार हो चुकी हैं। यह जानकर दीपिका का चेहरा उतर गया है।
लंबे समय से था दीपिका को पेट में दर्द
शोएब बताते हैं कि दीपिका को काफी समय से पेट में दर्द हो रहा था हमें लगा दर्द तो होता रहता है हो सकता है कि गैस हो। उन्होंने दवाई ली जिससे थोड़ा आराम मिला, लेकिन अब फिर उन्हें दर्द उठा। जब दीपिका का चेकअप करवाया गया तब मालूम हुआ कि दीपिका को लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है। जैसे ही यह बात हमें पता चली हम तो शॉक्ड रह गए थे।
दीपिका को निकला लिवर में ट्यूमर
शोएब ने बताया कि डॉक्टर्स के मुताबिक यह एक बॉल के बराबर का है। अब टेंशन यह है कि यह ट्यूमर है या कैंसर यह जानना बाकी है जिसके लिए बाकी स्कैन और टेस्ट चल रहे हैं। बता दें कि यह बात जानकर दीपिका के फैन्स भी काफी निराश हुए। दीपिका के फैन्स ने कमेंट में उनके लिए दुआएं मांगी हैं। जहां एक ने लिखा-आप जल्दी ठीक हो जाओगी वहीं दूसरे ने लिखा- गेट वेल सून।


Click it and Unblock the Notifications











