सैफ अली खान के बाद दीपिका कक्कड़ के शो 'कहां हम कहां तुम' से जुड़ा अनोखा पैनल
स्टार प्लस के शो "कहाँ हम कहाँ तुम" ने आने से पहले कई वजह से चर्चा बटोर ली है। इस कहानी को जहां दर्शकों के बीच सैफ अली खान से प्रस्तुत किया। वहीं अब पहली बार एक अनोखा पैनल शो से जुड़ने जा रहा है।
आगामी शो "कहाँ हम कहाँ तुम" की मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण ग्रोवर के साथ मंच पर दो सबसे बड़े प्रोफेशन यानी अभिनेताओं और सर्जन को एक साथ देखने के लिए तैयार हो जाइये।
इस अनोखे सम्मेलन में दोनों विभाग के दिग्गज उपस्थित होंगे। इस समारोह में उपस्थित होने वाली अभिनेत्रियों में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज़ कुर्रिम और अलीशा पंवार जैसे नाम शामिल है, वही शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) उपस्थित होंगे। मुंबई में इस सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को होगा।

दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमशः एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं।
शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान द्वारा ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया गया जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है कि हालांकि उनके दिल एक हैं, लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जिसमें दो डिमांडिंग कैरियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज़ की आवश्यकता है।


Click it and Unblock the Notifications