दीपिका कक्कड़ के शो "कहां हम कहां तुम" ने पहली बार किया ऐसा कारनामा, दिलचस्प आगाज
स्टार प्लस के नए शो "कहां हम कहां तुम" को बीते दिन मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर सहित सर्जन्स और अन्य टेलीविज़न अभिनेताओं की मौजूदगी में एक अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ लॉन्च किया गया है जिसे देशभर में काफ़ी सरहाया जा रहा है।इस मौके पर शो की लीड जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर जाने-माने टेलीविजन अभिनेताओं के साथ-साथ डॉक्टरों और सर्जनों के साथ बातचीत करते हुए नज़र आये, जहां सभी ने दो अलग-अलग व्यस्त इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा की।
शो "कहां हम कहां तुम" में एक नई अवधारणा के साथ एक नई प्रेम कहानी देखने मिलेगी जो समकालीन समय में प्रेम और रिश्तों पर नए सिरे से आधारित है। पहले से इस शो के प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में दोनों विभाग के दिग्गज उपस्थित रहें ।इस समारोह में उपस्थित होने वाली अभिनेत्रियों में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज़ कुर्रिम और अलीशा पंवार नजर आईं।, वहीं शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) ने अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा की।
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमशः एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं।लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जिसमें दो डिमांडिंग कैरियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज़ की आवश्यकता है।


Click it and Unblock the Notifications