दीपिका शोएब ने भंजे के नाम किए 51 लाख, बेटे के लिए इतनी मोटी रकम देखकर रो पड़ी बहन सबा इब्राहिम

Dipika Kakar Shoiab Ibrahim

Dipika Kakar Shoiab Ibrahim 51 Lakhs: टेलीविजन कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने रिलेशन और परिवार के प्रति अपने जिम्मेदाराना रवैये को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं। शोएब अपने पेरेंट्स के साथ साथ दीपिका की मां और सबा के ससुराल वालों पर भी खूब नेकी लुटाते दिखाई देते हैं। अब एक बार फिर से शोएब और दीपिका ने मिलकर बहन सबा इब्राहिम के बेटे को एक हैरान करने वाला सरप्राइज दिया है।

ये सरप्राइज इतना ज्यादा खास है कि इसे पाते ही सबा की आंखों में आंसू छलक आए हैं। कपल ने सबा के बेटे को 51 लाख की एक निवेश पॉलिसी गिफ्ट की है, जिसे देकर सबा इमोशनल हो गईं। शोएब और दीपिका ने भांजे के जन्मदिन के जश्न की झलक भी दिखाई। कपल ने बताया कि वो बच्चे को ऐसा गिफ्ट देना चाहते थे जो फ्यूचर में काम आए।

शोएब इब्राहिम का ये व्लॉग काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस इस परिवार के लिए खूब दुआएं कर रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि ऐसा मामा सभी को मिले। ये तो हर कोई जानता है कि सबा इब्राहिम भी यूट्यूबर हैं और अपनी लाइफ के हर मूमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सबा ने बताया कि वो अपने भाई और भाभी के गिफ्ट को देखकर कितनी खुश हुईं। उन्होंने बताया कि गिफ्ट देख उनकी आंखों में आंसू आ गए।

सबा ने कहा कि ये न केवल बच्चे के लिए उनके प्यार को दिखाता है बल्कि उसके भविष्य के प्रति उनकी जिम्मदेरी की भावना को दिखाता है। बता दें दीपिका और शोएब भी एक बेटे के माता-पिता हैं। अक्सर दोनों को परिवार के संग शानदार बॉन्ड शेयर करते हुए देखा जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X