कुछ दिन के बच्चे को इस हाल में लेकर अस्पताल दौड़े शोएब दीपिका... हर किसी को हुई भारी टेंशन

टेलीवजन के सबसे मशहूर स्टार कपल में शुमार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक दीपिका हर वक्त छाई रहीं। इसके बाद एक्ट्रेस की प्रीमैच्योर डिलिवरी और फिर बच्चे के नाम को लेकर बना मुद्दा सभी कुछ खबरों में रहा।
अब बेटे का नाम का ऐलान करने के बाद हाल ही में इस कपल को कुछ ही दिनों के नवजात के साथ अस्पताल में आते-जाते स्पॉट किया गया। दीपिका और शोएब दोनों ही इस दौरान कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही दोनों के चेहरों पर अपने बच्चे की खुशी और गर्व साफ नजर आ रहा था।
बता दें कि दीपिका और शोएब इस दौरान नॉर्मल चेक अप के लिए अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे थे। अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की वाइफ दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। ये एक्ट्रेस की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी, जिसकी वजह से बच्चे को कई दिनों तक NICU में रखा गया था। बच्चे के जन्म के बाद दीपिका जब घर पहुंची तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications