अकीकाह कराते हुए बुरी तरह रोया दीपिका शोएब का बेटा, ब्लॉग देख लोग बोले- खतना का वीडियो कब आ रहा है?

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan: ससुराल सिमर का सीरियल से घर-घर में मशहूर हुए 'सिमर' दीपिका कक्कड़ और 'प्रेम' शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने नन्हे बेटे रुहान को पाल पोस रहे हैं और पूरा परिवार बेहद खुश है। दीपिका और शोएब ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वह अपने बच्चे से जुड़ी हर डिटेल को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। हाल ही में, शोएब और दीपिका ने अपने बेटे रुहान का अकीकाह करवाया। हालांकि, उन्होंने सिंपल तरीके से इसे सेलिब्रेट किया।
शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया कि अकीकाह बच्चे के जन्म के सातवें दिन होता है, लेकिन प्री-मेच्योर बेबी होने की वजह से उसका अकीकाह अब किया गया। शोएब ने बताया कि अभी कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा है। बाद में मौदहा (शोएब का होमटाउन) में ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जाएगा। बस बलिदान वगैरह किया जाएगा। व्लॉग में देखा जा सकता है कि शोएब और दीपिका ने अपने बच्चे के बाल काटवाये। अकीकाह का वीडियो देखने के बाद जहां फैंस इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का सवाल है कि क्या वो इस बच्चें का खतना भी कराएंगे? और इसके वीडियो भी शेयर करेंगे?
अकीकाह के बाद दीपिका और शोएब अपने बच्चे का पहली बार वैक्सीनेशन कराने के लिए गये। उन्होंने पेनलेस वैक्सीनेशन कराया, जिसकी वजह से उनका लाडला जल्दी ठीक हो गया। उन्होंने बताया कि पहली बार कपल ने अपने बच्चे के आंख में आंसू देखा। बेटे को रोता हुआ देख शोएब और दीपिका भी इमोशनल हो गये थे।
6 अगस्त 2023 को दीपिका ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी नन्ही सी जान रुहान को अपनी गोद में लिये हुए दिख रही हैं। रुहान की टी-शर्ट के बैक साइड में लिखा था, 'मेरे साथ अम्मी का पहला बर्थडे।' लाल सूट में दीपिका अपने बेटे के प्यार में खोई दिख रही हैं।
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और शोएब ने साल 2018 में निकाह किया था। शादी के पांच साल बाद दीपिका और शोएब ने 21 जून 2023 को एक बेटे का स्वागत किया था। दीपिका की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications