बहन Saba Ibrahim की हल्दी-मेहंदी बारात में Dipika- Shoaib की जोड़ी का सुपरहिट डांस, Video Viral

Saba ibrahim, Dipika Kakar, Shoaib ibrahim

शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम के शादी के जश्न की तस्वीरें सामने आना शुरु हो गई हैं। 4 नवंबर को सबा की हल्दी बारात निकली। जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। सबा इब्राहिम की शादी शोएब के गांव मौदहा में हो रही है। जहां पर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम भी अपनी ननद के लिए शादी के जश्न में पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रही हैं।

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब ने इंस्टाग्राम पर इस आलीशान शादी की एक झलक दिखाई है। जहां पर सबा इब्राहिम लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सबसे पहले तो सबा ने पिंक रंग का शूट पहन रखा है। रात को सबा की हल्दी की बारात आयी। इस मौके पर सबा के साथ दीपिका और शोएब का लुक शानदार दिखाई दिया।

फोटोज देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी इस शादी में अपनी जोड़ी से कमाल रंग जमा रहे हैं। शोएब इब्राहिम भी अपनी बहन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में शोएब अपनी बहन पर फूलों की बरसात करते हुए दिख रहे हैं। सबा इस वीडियो में अपने भाई और भाभी के साथ मुस्कुराना तेरा सांग पर डांस करते हुए दिख रही हैं।

साथ ही शोएब और दीपिका हल्दी की रस्म पर भावुक भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सबा इब्राहिम की शनिवार यानी कि आज मेहंदी की रस्म होगी। साथ ही संगीत भी होगा। दीपिका और शोएब अपनी बहन के लिए खास डांस एक्ट करते हुए दिखाई देंगे। मां और पिता के साथ पूरा इब्राहिम परिवार सबा की इस शादी में किसी भी तरह की कमी छोड़ना नहीं चाहता है।

ननद की शादी की रस्म के लिए दीपिका ने अपने लिए खास तरह के कपड़े स्टाइल किए हैं। साथ ही सबा के शादी के हर इवेंट के कपड़े भी दीपिका कक्कड़ ही तय कर रही हैं। फूलों की तरह पूरे घर और शादी के वेन्यू को सजाया गया है। चलिए ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको दिखाते हैं सबा इब्राहिम की शादी की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X