सबा इब्राहिम ने दी गुड न्यूज़, नाम जानकर झूम उठे भाई शोएब इब्राहिम और भाभी दीपिका ककर

Saba Ibrahim Good News: शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम अभी के समय पर काफी पॉप्युलर हो चुकी है। वह एक व्लॉगर हैं और उनके फैंस हमेशा उनकी वीडियो का इंतजार करते हुए नजर आते हैं। यूट्यूबर बनने के बाद में सबा की जिंदगी पहले से काफी ज्यादा बदल चुकी है। शादी के बाद उनके पति सनी ने भी उनका खूब साथ दिया और वह लगातार आगे बढ़ती चली गई।
अब हाल ही में सबा इब्राहिम ने मुंबई में एक लग्जरी रेस्टोरेंट खोल दिया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब उन्होंने रेस्टोरेंट का नाम भी रिवील किया और इसके लिए उन्होंने वहीं पर छोटा सा एक फंक्शन भी रखा था। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम खुशामदीद रखा है और रेस्टोरेंट में उन्होंने आने वाले कस्टमर के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी रखा हुआ है।
इसी के अलावा रेस्टोरेंट की थीम को उन्होंने ऑफ व्हाइट रखा हुआ है और इसीलिए सबा की पूरी फैमिली नाम रिवील सेरेमनी में ऑफ वाइट कपड़ो में नजर आई थी। इस दौरान उनके भाई और भाभी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ भी शामिल हुए। शोएब इस रेस्टोरेंट के स्टाफ को सलाह देते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि जो भी कस्टमर आए उसे बिल्कुल घर के सदस्य की तरह ट्रीट करना है।
शोएब इब्राहिम ने आगे यह भी कहा कि खाने के टेस्ट में कोई भी बदलाव नहीं होना चाहिए। साफ सफाई और सर्विस का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। यह रेस्टोरेंट बहुत अच्छा चल तो इसकी और भी चेंज शुरू की जाएंगी। इस दौरान पूरा परिवार सबा और सनी की खुशियों में खुश होता हुआ नजर आया और केक कटिंग भी हुई। इस दौरान सभी ने वहां पर लजीज खाना भी इंजॉय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











