Just married: इंतजार हुआ खत्म, सिमरन को मिल ही गया राज
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राह्मि शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के फैन्स के लिए ये किसी गुड न्यूज से कम नहीं हैं। बाकी स्टार्स की तरह फाइव स्टार होटल में शादी करने की जगह अपने घर से करने का फैसला लिया और इनकी शादी वाकई काफी शानदार तरीके से हुई।
कुछ दिनों पहले भी इस कपल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के स्टाइल में फोटोशूट भी कराया था और लोगों को इनका फोटोशूट काफी पसंद भी आया था। इसके अलावा भी दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ये कपल वाकई किसी परफेक्ट कपल से कम नहीं हैं।

दोनों वाकई दुल्हे दुल्हन के लिबास में काफी जंच रहे हैं। जहां दीपिका पूरी तरह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं तो शोएब भी शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे हैं। आगे की स्लाइड पर देखें दीपिका और शोएब की शादी की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications