VIDEO: शोएब दीपिका के नन्हे से रूहान को भूतनाथ बताकर लोगों ने किया ट्रोल, भड़के कपल ने व्लॉग में दी धमकी

Dipika Shoaib Reaction On Ruhaan Troll: टेलीविजन स्टार दीपिका ककड़ इब्राहिम इन दिनों अपना पूरा समय बेटे रुहान की परवरिश को ही दे रही हैं। दीपिका के व्लॉग्स पूरे के पूरे उनके बेटे के नाम ही जा रहे हैं। हालांकि दीपिका और शोएब एक बार फिर से जरा गुस्से में दिखाई दिए हैं। दरअसल, उनके नन्हे के बेटे पर नेटिजंस ने ऐसी ऐसी टिप्पणियां की जिनके कारण इस स्टार कपल का खून खौल उठा है।
दीपिका और शोएब के इस नन्हे से बच्चे के लुक्स को लेकर लोगों ने बेहद भद्दे भद्दे कमेंट किया हैं। किसी ने लिखा "ये क्या पैदा हो गया" तो वहीं किसी ने इस बच्चे को भूतनाथ तक कह दिया है। ऐसे में राी बर्दाश्त करने के बाद इस कपल ने ट्रोल्स पर अपना गुस्सा निकाला है। और काफी चेतावनी भरे लहजे में धमकी तक दे डाली है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शोएब काफी गुस्से में बोलते दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं, "आपको क्या लगता है इन सब चीजों से इसपर असर नहीं पड़ता है। अगर मैं एक एक कमेंट पढ़ने लगूं ना और बोलूं कि ये और बेबी इफेक्ट हो रहे हैं तो आप लोगों की क्लास लग जाएगी। और जो सो लॉल्ड अच्छे अच्छे बैठे हैं ना यहां पर अगर मैं आपके एक नोटिस भेजूं ना तो आपकी जॉब जा सकती है।"
दीपिका इस वीडियो में काफी टेंशन में और परेशान दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और तमाम लोग इस कपल के सपोर्ट में उतर आए हैं और बच्चे को भगवान का रूप बताते हुए उनके लिए कुछ भी कहने से पहले 100 बार सोचने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें कि दीपिका अपने बच्चे की परवरिश में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं और अपना पूरा समय सिर्फ और सिर्फ बेटे को ही देती हैं। कई बार दीपिका का शेड्यूल इतना ज्यादा हैक्टिक हो जाता है कि उन्हें व्लॉग बनाने का समय भी नहीं मिल पाता है।


Click it and Unblock the Notifications