दीपिका कक्कड़ की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, पति शोएब के साथ ससुराल में मनाई ईद
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने ईद पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ने मैचिंग आउटफिट कैरी किए। ब्लैक सूट में बेहद खूबसूरत तस्वीरें दीपिका की सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्रेडिशनल लुक में ईद पर दीपिका ने सभी फैंस का ध्यान खींचा। आइए आपको दिखाते हैं दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की खूबसूरत तस्वीरें।
अक्सर दीपिका पति संग तस्वीरें शेयर करती हैं। दोनों टीवी जगत में फेमस कपल हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, दिन खत्म होने से पहले, शाम की मेरी पसंदीदा तस्वीर। फिर क्या, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस ने कमेंट्स के जरिए दोनों की जमकर तारीफ की।
बता दें साल 2018 में दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब से शादी रचाई। दोनों की कमेस्ट्री और लव स्टोरी टीवी जगत में काफी पॉपुलर हैं। जब बिग बॉस में ससुराल सिमर का फेम दीपिका ने हिस्सा लिया तो पत्नी को शोएब छोड़ने आए और दोनों की प्योरी जोड़ी देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications











