हिंदू से मुसलमान में कंवर्ट हुई एक्ट्रेस, पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीर दिखाकर बोली- 'इन्हें फांसी दो'

Dipika Kakar

Dipika Kakar Shares Terrorists Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पहलगाम हमले से बाल बाल बची है। पति शोएब और बेटे रूहान के साथ दीपिका कश्मीर में वेकेशन मना रही है और हमले वाले दिन सुबह ही वहां से रवाना हुई थीं। अब दीपिका ककक्ड़ ने पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है।

दीपिका ने शेयर की आतंकियो की तस्वीर

दीपिका कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर कर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर न्याय की मांग की है। दीपिका कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने पहलगाम आतंकियों की तस्वीर शेयर की है। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने लिखा है एजेंसियों द्वारा रिलीज किया गया पहलगाम अटैक के 3 आतंकियों का स्केच , इन्हें ढूंढों और फांसी पर लटकाओ। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ तीन दिल टूटने वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

शोएब इब्राहिम ने दिया था अप्डेट

बता दें कि दीपिका कक्कड़ अपने पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम और अपने बेटे रूहान के साथ कश्मीर में छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। हालांकि वे हमले से कुछ घंटे पहले ही वहां से चले गए थे। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए अपने फ़ॉलोअर्स को अपडेट करते हुए लिखा था, "हम आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। हम सभी सुरक्षित हैं। जल्द ही नया व्लॉग आएगा।"

लोगों को बुरी लगी ये बात

उनकी यह पोस्ट उनके फैंस के लिए राहत की बात थी जो उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे लेकिन ऐसे समय में कपल द्वारा नए व्लॉग की घोषणा करना फैंस को पसंद नहीं आया और इसी के साथ दीपिका और शोएब की आलोचना की जाने लगी। लोगों ने उन्हें असंवेदनहीन तक कहा।

पहलगाम हमला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ये हमला प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा किया गया है। हमले की क्रूरता और निर्दोष लोगों की जान जाने से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है।

Read more about: dipika kakar shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X