Dipika Kakar ने खोल दी अपने पति की पोल, वीडियो में परिवार के सामने आई शोएब की ये बुरी लत

Dipika Kakar Babymoon Video: मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो अपना बेबीमून इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका के पति की पोल खुल चुकी है।

Dipika Kakar Babymoon Video

Dipika Kakar Babymoon Video: मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का लुत्फ उठा रही हैं। दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के बारे में अपडेट देती रहती हैं और साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें भी बताती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति के साथ बेबीमून पर गई थीं और वहां से एक व्लॉग भी शेयर किया है। लेकिन इस व्लॉग में दीपिका के पति शोएब की गलती से पोल खोल गई है और उनका सच बाहर आ गया है, जिसके बारे में उनके परिवार को भी नहीं पता था।

शोएब की खुली पोल
दीपिका कक्कड़ का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेबीमून की झलक दिखा रही हैं। उन्होंने पहले एक रिसॉर्ट में पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, फिर एक लग्जरी होटल में स्टे किया। इस व्लॉग में जब वो अपने पति से पूछती हैं कि वो कैसी दिख रही हैं तो शोएब काफी परेशान नजर आते हैं और उन्हें परेशान देखकर दीपिका जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति शोएब की परिवार वालों के सामने पोल खुल गई। शोएब ने एक व्लॉग बनाया, जिसमें गलती से उनकी स्मोकिंग का राज खुल गया और पोल खुलने के बाद शोएब के पैरेंट्स ने उन्हें कॉल भी किया।

लोगों को दिया था जवाब
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये कह रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं नहीं सिर्फ ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने व्लॉग पर नेगेटिव बातें करने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस का कहना है कि शोएब को बहुत बुरा लगा है ये सब पढ़कर। दीपिका ने बताया कि उनकी पांचवी एनिवर्सरी थी तो लोगों ने शोएब को लेकर भद्दे भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए थे। कुछ लोग मेरे अतीती को लेकर कमेंट करते हैं, उन्हें पता भी नहीं कि मैं किस दर्ज से गुजरी हूं।

शोएब को बताया अपना गुरूर
दीपिका मे अपने व्लॉग में कुछ लोगों के कमेंट्स पढ़कर सुनाए। बाद में उन्होंने कहा-शोएब मेरी लाइफ का गुरूर हैं। मैं तो मेरे पति की जरूर तारीफ करूंगी। मेरे शोएब भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। जो भी कुछ है वो हमारे बीच का है। अब आप यह भी कहेंगे कि देखो आ गई एक्टिंग करने। हां भाई हम तो सब करते हैं। आप लोगों को कोई दिक्कत है तो मत देखो हमें। हम तो ऐसे ही रहने वाले हैं।

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X