मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम, प्रेग्नेंसी में आ रही कॉम्प्लिकेशन, शेयर किया अपडेट

Saba Ibrahim announces pregnancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शोएब और दीपिका के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, उनकी ननद और ब्लॉगर सबा इब्राहिम भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।
सबा इब्राहिम के भाई शोएब इब्राहिम ने हाल ही में शेयर किया था कि उनकी बहन की तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। ऐसे में कई लोगों ने उनसे पूछा था कि आखिर सबा को क्या हुआ है। उनकी तबीयत अब कैसी है। लेकिन, अब सबा ने ब्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट किया है। साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया है कि प्रेग्नेंसी में कई कॉम्प्लिकेशन आ रही है।
उन्होंने शेयर किया है कि पीसीओडी इस वजह से उनके पीरियड्स में देरी होती है इसलिए उन्हें प्रेग्नेंसी की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन, डॉक्टर ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और बेबी की हार्टबीट भी आ चुकी है। सबा ने बताया कि वो खुश हैं कि प्रेग्नेंट हैं लेकिन बेबी को लेकर वो बहुत परेशान हैं।
सबा ने ब्लॉग में शेयर किया है कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद ही उन्हें ब्लीडिंग होने लगी थी। इस वजह से वो काफी डर गई थीं और शोएब इब्राहिम के ब्लॉग में भी वो रो पड़ी थीं। सबा ने शेयर किया है कि ब्लीडिंग लगातार होने के बाद वो डर गई थीं और उन्हें लगा था कि उन्होंने बेबी को खो दिया है लेकिन डॉक्टर ने बताया कि बेबी बिल्कुल ठीक है।
सबा ने शेयर किया है कि, बेबी की हार्टबीट ऊपर नीचे हो रही है इसलिए उसे लेकर थोड़ा सा सभी लोग डर गए हैं। डॉक्टर ने भी उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। 15 दिन बाद डॉक्टर ने उन्हें फिर से चेकअप के लिए बुलाया है और उस समय उनकी स्कैनिंग भी की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











