Dipika Kakar rude video: दीपिका कक्कड़ को गिरने से बचाने दौड़ा शख्स, एक्ट्रेस का दिखा घमंड, सॉरी की जगह गुस्सा

Dipika Kakar rude video: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ [Dipika Kakar] का एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग दीपिका को साफ साफ घमंडी कह रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका चलते चलते अचानक गिरते हुए नज़र आती हैं और एक आदमी उन्हें बचाने दौड़ता है। दीपिका जैसे ही संभलती हैं, उस आदमी का हाथ झटकती हैं और उससे बद्तमीज़ी से पेश आती हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने कहा कि वो आदमी सच में दीपिका की मदद करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन दीपिका उसे थैंक यू कहने की बजाय उससे बद्तमीज़ी करती नज़र आती हैं। इसी वजह से दीपिका को फैन्स घमंडी कह रहे हैं।

ननद की शादी में व्यस्त
दीपिका कक्कड़, हाल ही में अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं। उन्होंने ना सिर्फ सबा की शादी के सारे कपड़े तैयार किए बल्कि अपने पूरे परिवार का आउटफिट भी तय किया। इसके साथ ही दीपिका ने शादी की तैयारियों के साथ साथ खाने से लेकर जगह तक सब कुछ खुद तय किया और परफेक्ट तरीके से पूरी शादी होस्ट की।

ट्रोल हुई थीं दीपिका
सबा की शादी के दौरान दीपिका कक्कड़ को काफी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने उन्हें लाईमलाइट छीनने के लिए ट्रोल किया और कुछ का कहना था कि सबा के सारे कपड़े शादी के हिसाब से थे ही नहीं और वो दुल्हन कहीं से भी नहीं लग रही थीं। हालांकि, दीपिका और उनके परिवार ने सारे ट्रोल्स को नज़रअंदाज़ करते हुए पूरी शादी इंजॉय की।

Woman Of Substance
दीपिका कक्कड़ को हाल ही मेंWoman Of Substance अवार्ड दिया गया। इस दौरान, दीपिका कक्कड़ ने एक प्यारे से नोट के साथ अपनी ट्रॉफी भी शेयर की थी। दीपिका इस समय परदे से दूर हैं और वो केवल अपने Vlogs के ज़रिए फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं जहां वो पूरे इब्राहिम परिवार को संभालते नज़र आती हैं।

दादा साहेब फाल्के अवार्ड
दीपिका का ये गिरने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, दादा साहेब फाल्के अवार्ड के एक इवेंट से जहां दीपिका के पति शोएब इब्राहिम को टीवी इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया था। शोएब इस समय अजूनी नाम के एक सीरियल में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका और शोएब की मुलाकात, सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी जहां दोनों ने पति - पत्नी का किरदार निभाया था।
दीपिका का ये गिरने वाला वीडियो, कई पापाराज़ी अकाउंट से शेयर किया गया है और इस समय काफी वायरल हो रहा है। फैन्स को ये समझ नहीं आ रहा है कि दीपिका को ये समझ नहीं आ रहा है कि वो बुरी तरह गिरी थीं या फिर उन्हें किसी अनजान आदमी का उन्हें पकड़ना नामंज़ूर था, भले ही वो गिर जातीं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











