..................... Dipika kakar reveals complete story behind her first marriage and abandoning daughter know here - Hindi Filmibeat

दीपिका कक्कड़ ने सालों बाद पहली शादी और बेटी को लेकर की खुलकर बात, बोलीं- मैं एक मां...

Dipika Kakar

Dipika Kakar On First Daughter: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के व्लॉग्स काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस धर्म परिवर्तन कर अपने पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim), बेटे रुहान और पूरी फैमिली के साथ काफी हंसी खुशी रह रही हैं। दीपिका कक्कड़ कई बार ट्रोल होती है और वो इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने में भी जरा समय नहीं लेती हैं। अब एक बार फिर से दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar Vlogs) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की है।

दीपिका कक्कड़ को लेकर खबरों का बाजार हमेशा ही गर्म रहा है कि उनकी पहली शादी से एक बेटी भी थी जिसे उन्होंने छोड़ दिया। इन्हीं सब को लेकर दीपिका ने अब रिएक्ट किया है। पहले शोएब ने रिएक्ट किया था और अब खुद दीपिका ने इन बातों पर फुल स्टॉप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इससे जुड़े सवाल पर अपना बयान दिया है।

दीपिका कक्कड़ ने कही ये बात

दीपिका कक्कड़ ने नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी और ट्रोल होने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी बेटी को छोड़ने वाले आरोप पर भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बात ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'मैं एक मां पर भी इतना बड़ा आरोप लगाने का सोचूंगी भी नहीं, कि उसने अपनी बेटी को छोड़ दिया।'

पड़ा था बुरा असर

दीपिका ने बताया कि उन आरोपों ने उन पर गहरा असर डाला क्योंकि वह अपने पहले बच्चे रुहान की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि जब उनका बच्चा आएगा तो लोग यही कहेंगे, 'उस वक्त इन बातों का मुझ पर बहुत असर पड़ा था। क्योंकि मैं उस वक्त रुहान के आने का इंतजार कर रही थी। और मेरे लिए उस वक्त सिर्फ ये परेशानी थी और शोएब से भी यही सवाल था कि ये जब आएगा तो लोग ये क्यों बोलेंगे। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'

शादी पर किया ये खुलासा

इसके साथ ही दीपिका कक्कड़ ने अपनी और शोएब की शादी को लेकर भी खुलकर बात की। उनकी शादी के दौरान उनके पेरेंट्स ने शादी का एक काम नहीं किया था। सब शोएब के परिवारवालों ने किया था।

शोएब इब्राहिम ने कही थी ये बात

इससे पहले शोएब इब्राहिम ने भी अपने ब्लॉग में इस खबर का खंडन किया था। उन्होंने कहा था,"मैं आज यह स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि यह खबर फर्जी है। जिस व्यक्ति ने यह गलत खबर फैलाई है उसका मकसद स्पष्ट नहीं है। वह मानसिक रूप से प्रभावित थी। उसे बहुत सी बातें कही गईं।"

रौनक सैमसन से की थी पहली शादी

मालूम हो, दीपिका कक्कड़ की पहली शादी साल 2011 में पायलट रौनक सैमसन से हुई थी। शादी के चार साव बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया। फिर ससुराल सिमर का सीरियल के को-स्टार शोएब संग उन्होंने साल 2018 में दूसरी शादी की।

Read more about: dipika kakar shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X