एक्टिंग छोड़ने की बात पर अब Dipika Kakar ने मारा यू-टर्न, कहा- 'मेरे कहने का गलत मतलब निकाला'

DIPIKA KAKAR

Recommended Video

Dipika Kakar छोड़ेगी एक्टिंग इस न्यूज पर आ गया है उनका तगड़ा रिएक्शन बोलीं ? | FilmiBeat

Dipika Kakar On Acting Quit: दीपिका कक्कड़ को लेकर उस वक्त खबरों का बाजार गर्म हो गया, जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से अलविदा कहने की बात कही। उनके फैंस एक्ट्रेस के इस फैसले से खुश नहीं थे लेकिन अब मामला पलट गया है और एक्ट्रेस ने अपने फैंस का दिल रख लिया है।

दीपिका का यू-टर्न

दीपिका और शोएब इब्राहिम जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवी एक्ट्रेस के लिए ये प्रेग्नेंसी जरा भी आसान नहीं थी। उन्हें PCOD है और प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हे डायबिटीज भी हुआ है। इस बीच एक खबर सामने आई कि दीपिका कक्कड़ ने अपने बच्चे के आने के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। इस खबर से फैंस बेहद निराश हुए। अब दीपिका कक्कड़ ने इस मामले पर सफाई देने का फैसला किया है।

दीपिका ने दी सफाई

एक्ट्रेस ने अपनी सफाई देते हुए Etimes को बताया कि उन्हें गलत समझा गया। दीपिका ने कहा कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वो बस अपने बच्चे को समय देने के लिए कुछ सालों का ब्रेक ले रही हैं बस। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ होने में मजा आता है। सालों तक डेली सोप में काम करने के बाद, एक होममेकर का जीवन कुछ ऐसा है जिसके लिए वह तरसती रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्ट्रेस बनना छोड़ दिया है। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है तो वह जल्द ही फिर से काम शुरू कर सकती हैं।

बच्चे को ढंग से पालना चाहती हैं दीपिका

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह ओल्ड-स्कूल पेरेंटिंग में विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस को लगता है कि जब बच्चा छोटा होता है तो उसे अपनी मां की जरूरत होती है। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं और यह जिंदगी उनका सपना रही है। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उनके मन में उन महिलाओं के लिए बहुत सम्मान है जो मातृत्व, काम और घर को एक साथ संभालती हैं।

दीपिका की है दूसरी शादी

आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी 2018 में हुई थी। एक्ट्रेस की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एक पायलट रौनक सैमसन से हुई थी। लेकिन अपनी पहली शादी में हो रही दिक्कतों की वजह से उन्होंने रौनक से तलाक ले लिया और अपने ही को-एक्टर शोएब से निकाह कर लिया।

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X