ज्यादा दिन पत्नी धर्म नहीं निभा पाई ये हीरोइने, किसी का 2 महीने तो किसी का 11 महीने में उजड़ा घर

TV Actress Divorce

TV Actress Divorce: कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन टीवी की कुछ जोड़ियों को देखकर इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। कई सितारों को साथ काम करते-करते प्यार हुआ, उन्होंने शादी भी की और हमेशा साथ रहने के वादे भी किए। लेकिन कुछ समय बाद रिश्ता इतना बिगड़ा कि जल्दी ही तलाक तक बात पहुंच गई। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर एक्टर्स के बारे में।

श्वेता केसवानी और एलेक्स ओ'नील

'कहानी घर घर की' फेम श्वेता केसवानी ने एलेक्स ओ'नील से 2007 में कई तरह की रस्मों के साथ शादी की थी- कोर्ट मैरिज, हिंदू रीति-रिवाज, चर्च वेडिंग और बौद्ध तरीके से भी। लेकिन तमाम रस्मों के बाद भी उनका रिश्ता 2011 में टूट गया और दोनों अलग हो गए।

रश्मि देसाई और नंदीश संधू

कलर्स टीवी के शो 'उतरन' के दौरान रश्मि और नंदीश एक-दूसरे के करीब आए और 12 फरवरी 2012 को शादी कर ली। लेकिन एक साल बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। रश्मि ने तलाक की अर्जी भी दे दी। रिश्ते को बचाने के लिए कपल 'नच बलिए 7' में भी पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक

'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकीं अदिति शर्मा ने 12 नवंबर 2024 को चुपचाप अभिनीत कौशिक से शादी कर ली थी। इससे पहले दोनों 4 साल लिव-इन में रहे थे। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद चीजें बिगड़ गईं। अभिनीत ने मीडिया में आकर बताया कि अदिति तलाक चाहती हैं और 25 लाख रुपये एलिमनी मांग रही हैं। शादी के सिर्फ चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

दीपिका कक्कड़ और रौनक सैमसन

एक्ट्रेस बनने से पहले दीपिका कक्कड़ जेट एयरवेज में एयर होस्टेस थीं। उन्होंने 2011 में पायलट रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ 3 साल चला। 2015 में दोनों का तलाक हो गया। दीपिका ने कहा था कि वह एक बुरी और परेशान करने वाली शादी में नहीं रह सकती थीं। इस शादी से उनकी कोई संतान नहीं हुई।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से 2 दिसंबर 2008 को शादी की थी, लेकिन 10 महीने बाद यानी 2009 में दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि करण के कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के साथ अफेयर के कारण उनका रिश्ता टूट गया।

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट की मुलाकात 'बिग बॉस 4' में हुई थी और दोनों ने वहीं शादी कर ली। लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। सारा का कहना था कि उनकी शादी रजिस्टर्ड नहीं थी और अली ने उन्हें कई बार धोखा दिया।

More from Filmibeat

Read more about: tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X