दीपिका कक्कड़ को इस कारण बीच में ही छोड़ना पड़ा मास्टरशेफ, लोग बोले- अब व्लॉग में मचाएगी रोना-धोना!

Dipika Kakar Quits MasterChef: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेटे रूहान के जन्म के बाद रियलिटी शो सेलिब्रेटी मास्टाशेफ के साथ स्क्रीन पर वापसी की थी लेकिन दीपिका कक्कड़ के फैंस को ये जानकर झटका लग सकता है कि उन्होंने ये शो बीच में बी छोड़ दिया है। इस बात को उनकी को कंटेस्टेंट उषा नाडरेकर ने कंफर्म किया है।
'इंडिया फोरम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका कक्कड़ अब 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का हिस्सा नहीं हैं। पहले वह होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग से गायब थीं। जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ तो गड़बड़ है। इसी बीच इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में उषा नाडरेकर ने दीपिका के शो छोड़ने की खबर पर मुहर लगा दी है।
उषा ताई ने कहा है कि बीच में वो अपने कंधे के दर्द की वजह से एक चैलेंज में गायब रही थी। उसके बाद उसे लगा कि अब शायद सब सही हो जाएगा। लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ और लगातार बढ़ता गया। अब दीपिका ने फैसला किया कि वो आगे शो नहीं करेगी। दीपिका ने इसी वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया है।
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पहले अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका को हाथ में काफी दर्द हो रहा था। वो हाथ में चोट का शिकार हो गई थीं और इलाज के दौरान पता चला कि ये दर्द पुरानी चोट के कारण है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी, जिससे उनका काम पर लौट पाना मुश्किल हो गया। शोएब ने ये भी कहा था कि दीपिका इस दौरान शो की शूटिंग जारी रखने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य की स्थिति के कारण इसे छोड़ने का फैसला लेना पड़ा है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर दीपिका कक्कड़ को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, दीपिका ट्रोलिंग पर अपने व्लॉग्स में बात करती दिखाई देती हैं और हर छोटी बड़ी चीजों पर दीपिका और शोएब रिएक्ट करते हैं। ऐसे में नेटिजंस का कहना है कि इस मुद्दे पर भी दीपिका अपने व्लॉग्स में सहानुभूति लेने की पूरी कोशिश करेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications