Dipika Kakar के घर में पसरा मातम, बच्चे की डिलीवरी से पहले आई मिसकैरेज की खबर

Dipika Kakar Family: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। घर में पिछले काफी महीनों से खुशियों का माहौल था लेकिन अब इसी घर में मातम का माहौल है क्योंकि एक्ट्रेस के घर में अब मिसकैरेज की खबर को लेकर मातम पसरा हुआ है।
लोकप्रिय यूट्यूबर और अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन सबा सितारा उर्फ सबा इब्राहिम ने खुलासा किया कि उनका मिसकैरेज हो गया है। उनके पति खालिद नियाज उर्फ सनी ने अपने नए व्लॉग में हेल्थ अपडेट का खुलासा किया, जिसे उनके YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया है। कपल, जो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित थे, उन्होंने खुलासा किया कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियो के कारण उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया। हालांकि, सबा और सनी ने कहा कि वे इस कठिन समय में मजबूत बने हुए हैं।
अपने हालिया व्लॉग में, सबा इब्राहिम और सनी ने खुलासा किया कि सबा को गर्भावस्था की शुरुआत से ही काफी परेशानियां आ रही थीं। अजन्मे बच्चे की हार्ट रेट सामान्य नहीं था, और उसे पूरी तरह बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जब वे रूटीन चेक-अप के लिए गए, तो पता चला कि बच्चे की अब दिल की धड़कन नहीं चल रही है, और सबा को तुरंत अबॉर्शन के लिए जाना पड़ा।
खालिद नियाज़ ने अपने व्लॉग में खुलासा किया। "जब सबा डॉक्टर के अंदर गई तो कुछ देर बाद मुझे भी अंदर बुलाया गया। डॉक्टर ने मुझे बताया कि बच्ची की धड़कन नहीं चल रही है। वह सबसे बुरा पल था।" सबा ने भी कहा- "मुझे नहीं पता था कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए। सनी बहुत मजबूत रहा है, हालांकि मुझे पता है कि यह उसके लिए बहुत मुश्किल रहा है। अल्लाह की मर्जी थी ये और हमने मान लिया है। मैं ठीक हूं। हालांकि कैसे आपने हमें आशीर्वाद दिया, चीजें नहीं हुईं लेकिन हम ठीक हो जाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications