Dipika Kakar Video: मशहूर एक्ट्रेस को शख्स ने गिरने से बचाया, शुक्रिया करने के बजाय हीरोइन ने सुना दी खरी खोटी

Dipika Kakar Angry Video: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी फैमिली में काफी बिजी हैं और वो डेली पर्सनल ब्लॉग्स के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर से दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो दीपिका के किसी व्लॉग का क्लिप नहीं है बल्कि उनका एक स्पॉटेड वीडियो है जिसमें वो काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

अवॉर्ड इवेंट में की थी शिरकत
डेली सोप 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) से घर घर में एक लोकप्रिय नाम बन चुकीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में उन्हें पति शोएब इब्राहिम के साथ दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शिरकत करते हुए देखा गया, जहां वो एक हादसे का शिकार होते-होते बचीं। इसी इवेंट से बैकस्टेज उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

गिरते-गिरते बचीं दीपिका कक्कड़
इस दौरान दीपिका को अपने रूखे व्यवहार के कारण जरा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा रहा है। इवेंट के लिए दीपिका और शोएब ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहना और पैप के लिए स्माइल करते हुए पोज दिए। यहीं एक छोटी सी घटना हुई जब एक्ट्रेस का पैर का मुड़ा और वो गिरते गिरते बचीं। इस दौरान दीपिका को एक फैन ने भी गिरने से बचाया और उन्हे संभाल लिया।

इस कारण हो रही हैं ट्रोल
वीडियो में दीपिका को अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने खुद को तुरंत संभाल लिया। उसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स भी तुरंत हड़बड़ा जाता है और उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ता है। इस पर एक्ट्रेस ने उसे जो रिएक्शन दिया वो नेटिजेंस को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। यूजर्स का कहना है कि यह व्यक्ति बस उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा था और ये एक बिल्कुल ईमानदार इशारा था।

दीपिका को मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसा बर्ताव था?', दूसरे ने लिखा, 'गिर जाती तो ही अच्छा होता', तो एक और ने लिखा, 'किस बात का घमंड है वो बस बचाने की कोशिश तो कर रहा था।' दीपिका पिछले कुछ महीनों से अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी में व्यस्त थीं। उन्होंने सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए सभी आउटफिट डिजाइन किए। चूंकि शोएब ज्यादातर अपने टीवी शो, 'अजूनी' की शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए दीपिका ने शादी की सभी तैयारियों का जिम्मा लिया और समारोहों के दौरान हर चीज को पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications