..................... Dipika Kakar is doing this big work for the marriage of sister-in-law Saba Ibrahim! दीपिका कक्कड़ ननद सबा इब्राहिम की शादी के लिए कर रहीं हैं ये बड़ा काम! - Hindi Filmibeat

दीपिका कक्कड़ ननद सबा इब्राहिम की शादी के लिए कर रहीं हैं ये बड़ा काम!

दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने कामों को लेकर चर्चा में रहतीं हैं और बिग बॉस का विनर बनने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो गई है। इसके पहले वो टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इस वक्त वो अपने ननद की शादी को लेकर काफी चर्चा में है। जी हां हम बात कर रहे हैं सबा इब्राहिम की, जिनकी शादी काफी जल्दी होने वाली है। अभिनेत्री शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं और उन्होंने अपने परिवार के लिए खरीदारी भी शुरू कर दी है।

उनके अभिनेता-पति शोएब इब्राहिम अपने शो अजूनी में व्यस्त हैं। शोएब अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर नजर आते हैँ। लेकिन इस वक्त इस शादी को लेकर सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि दीपिका ने सबा की शादी के लिए कुछ बड़ा प्लान किया है।

dipika kakar, दीपिका कक्कड़

फिल्मीबीट से एक सूत्र ने बताया है कि इस शादी के लिए दीपिका पूरे परिवार के कपड़े डिजायन कर रहीं हैं। खबर है कि सबा की शादी के लिए वो करीब 100 से ज्यादा आउटफिट डिजाइन करेंगी।

बता दें कि दीपिका कक्कड़ इस वक्त भी शादी के लिए बिजी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले उनका वीडियो भी सामने आया था और वो शॉपिंग करते हुए नजर आ रहीं थीं।

दीपिका कक्कड़ के करियर की बात करें तो वो काफी शानदार रहा है। उन्होने ससुराल सिमर का, सीरियल के साथ लोगों के दिलों पर राज किया है और एक संस्कारी बहू के रूप में वो जानी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X