मिले हुए शोज भी छोड़ देती हैं दीपिका कक्कड़, घर बैठे पूरा समय बेटे-परिवार दो रही है फिर भी ऐसे कमाती है करोड़ो

Dipika Kakar Net Worth: दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि आज के वक्त में भी वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 2020 से ही एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और कुछ वक्त पहले सेलिब्रिटी मास्टर शेफ से उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री में कम बैक भी किया। लेकिन फिर अचानक से दोबारा से शो छोड़ दिया। लेकिन 4 साल से इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखने के बावजूद भी वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है।
'ससुराल सिमर का' से मिली पहचान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 2011 में उनका टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में देखा गया था। इस शो से घर-घर में उन्होंने एक खास पहचान बना ली थी। बाद में उनका बिग बॉस 12 में भी देखा गया और इसकी विनर भी बनी। लेकिन 2020 में शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी।
इस्लाम कबूल कर मुसलमान
दीपिका कक्कड़ ने जब शोएब इब्राहिम से शादी की तो उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया। साथ ही धर्म परिवर्तन के साथ-साथ उन्होंने अपना नाम भी बदलकर फैजा रख लिया। शादी के बाद दीपिका ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान दिया और अब वह एक बेटे की माफी बन चुकी है। उनके बेटे का नाम रुहान है।
दीपिका की दुनिया से कमाती है मोटा पैसा
लेकिन आपको बता दें की शादी के बावजूद भले ही दीपिका ने एक्टिंग इंडस्ट्री छोड़ दी हो लेकिन यूट्यूब चैनल 'दीपिका की दुनिया' की शुरुआत की। अपने यूट्यूब चैनल के जरिए उन्होंने लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश की और आज उनके 39 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है। वह महीने में तकरीबन 7.3 लाख की कमाई कर लेती है और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।
दीपिका कक्कड़ की सोशल मीडिया कमाई
Idiotic Media की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि दीपिका इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लिए तकरीबन 5 लाख की फीस लेती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि उनकी नेटवर्थ आज के वक्त में तकरीबन 41 करोड़ की है। बहुत कम लोगों को पता है कि दीपिका ने एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस के तौर पर भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications