दीपिका कक्कड़ से पहले शोएब इब्राहिम आम्रपाली दुबे के साथ कर चुके हैं रोमांस

Shoaib Ibrahim Amrapali Dubey: शोएब इब्राहिम काफी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काफी अच्छा खासा नाम कमाया है। इसी के साथ उन्होंने दीपिका कक्कड़ के साथ शादी की। शादी के 4 साल बाद दोनों के घर एक गुड न्यूज़ आई। शोएब और दीपिका दोनों को ही इंडस्ट्री का बेहद ही क्यूट कपल माना जाता है। दोनों ने लव मैरिज की और अब वह हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोएब इब्राहिम में भोजपुरी की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। दरअसल आपको बता दें कि दोनों को लविंग कपल के रूप में ऑनस्क्रीन टीवी पर देखा गया है। चलिए बताते हैं कौन सा था इन दोनों का शो।।।
शोएब और आम्रपाली को 2009 में देखा गया था साथ
शोएब इब्राहिम और आम्रपाली दुबे ने साथ में टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। उन दोनों ने ही सीरियल 'रहना है तेरे पलकों की छांव में' साल 2009 में काम किया। बता दें कि इस सीरियल को 17 अगस्त 2009 में शुरू किया गया था और वही 17 सितंबर 2010 में यह शो खत्म हो चुका था। बता दें कि यह शो तकरीबन 13 महीने तक चला। साथ ही साथ आम्रपाली दुबे और शोएब इब्राहिम की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस सीरियल में दोनों को ही पति-पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
शोएब और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों ने किया खूब पसंद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम को इस सीरियल में करण का किरदार निभाना था और वही आम्रपाली दुबे ने सुमन के किरदार को निभाते हुए हर किसी का दिल जीत लिया था। अपनी सादगी से वह हर किसी के दिलों पर राज करने लग गई थी। इस सीरियल में बेहद ही कम समय में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस सीरियल के बाद में शोएब इब्राहिम 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए जहां पर उनकी मुलाकात दीपिका कक्कड़ से हुई। उनकी रियल लाइफ में पत्नी बन चुकी है।
सीरियल में आम्रपाली और शोएब के साथ इन स्टार्स ने भी किया था काम
इसी के साथ आपको बता दें कि 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' सीरियल में आम्रपाली दुबे और शोएब इब्राहिम के साथ में सुमित व्यास, गरिमा जैन, सौंदर्य फौजदार, मनीष नागदेव और रूबीना शेरगिल जैसे मशहूर कलाकार भी देखे गए थे। इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 'रहना है तेरे पलकों की छांव में' सीरियल को 'गुनाहों का देवता' सीरियल से रिप्लेस कर दिया गया था। जहां इस सीरियल को खत्म कर दिया गया तो वही आम्रपाली दुबे और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को लाया गया।
शोएब बनने वाले हैं जल्दी ही पिता
अगर हम शोएब इब्राहिम के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह इन दिनों काफी सुर्खियों में है। साथ ही साथ वह जल्दी ही पापा बनने वाले हैं। इस बात को जान उनके पेंट भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं। इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि शोएब और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हालांकि अब दीपिका कक्कड़ टेलीविजन पर नजर नहीं आती है। साथ ही साथ कपल का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां से वह अपने फैंस के साथ में अपनी दिनचर्या को साझा करते रहते हैं।
आम्रपाली दुबे ने 2014 में कर लिया था भोजपुरी डेब्यू
अगर हम भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें इस सीरियल के बाद में 'हांटेड नाइट' और 'सात फेरे' जैसे सीरियल में देखा गया। लेकिन उसके बाद में एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा में काफी ज्यादा देखा गया था। उसने 2014 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म से अपना डेब्यू कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
















