Dipika Kakar Tumour: अस्पताल से इस हालत में सामने आया दीपिका कक्कड़ का वीडियो? नहीं छोड़ रही शोएब का हाथ

Dipika Kakar Tumour Surgery Hospital Video: टेलीविजन स्टार दीपिका कक्कड़ इन दिनो काफी के एक बुरे दौर का सामना कर रही हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ के लीवर में ट्यूमर की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब को अस्पताल में सर्जरी के लिए जाते भी स्पॉट किया गया। वहीं अब अस्पताल से दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल से दीपिका शोएब का वीडियो
इस वीडियो में दीपिका कक्कड़ अस्पताल में पहले व्हील चेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वो बिस्तर पर लेटी नजर आती हैं। फैंस का मानना है कि दीपिका का ये वीडियो सर्जरी के लिए ओटी में जाते वक्त का है। इस दौरान दीपिका शोएब से बातें करती और उनका हाथ थामे दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही दीपिका की मां भी उनपर खूब प्यार लाड़ बरसाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये दीपिका की प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के दौरान का वीडियो हैं। हालांकि फिल्मीबीट इसकी पुष्टी नहीं करता है कि ये दीपिका का लेटेस्ट वीडियो या फिर डिलिवरी के वक्त का।
शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में दी बुरी खबर
बता दें कि शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि दीपिका को काफी समय से पेट में दर्द हो रहा था हमें लगा दर्द तो होता रहता है हो सकता है कि गैस हो। उन्होंने दवाई ली जिससे थोड़ा आराम मिला, लेकिन अब फिर उन्हें दर्द उठा। जब दीपिका का चेकअप करवाया गया तब मालूम हुआ कि दीपिका को लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है। जैसे ही यह बात हमें पता चली हम तो शॉक्ड रह गए थे।
ट्यूमर है या कैंसर टेस्ट जारी
शोएब ने बताया कि डॉक्टर्स के मुताबिक यह एक बॉल के बराबर का है। अब टेंशन यह है कि यह ट्यूमर है या कैंसर यह जानना बाकी है जिसके लिए बाकी स्कैन और टेस्ट चल रहे हैं। बता दें कि यह बात जानकर दीपिका के फैन्स भी काफी निराश हुए। दीपिका के फैन्स ने कमेंट में उनके लिए दुआएं मांगी हैं। जहां एक ने लिखा-आप जल्दी ठीक हो जाओगी वहीं दूसरे ने लिखा- गेट वेल सून।


Click it and Unblock the Notifications











