हॉस्पिटल से दीपिका कक्कड़ का वीडियो आया सामने, फैंस बोले- बच्चा कहां है?

Dipika Kakar Video: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की डिलिवरी तय तारीख से पहले ही हो चुकी है। प्रीमैच्योर डिलीवरी के कारण दीपिका और उनके बेबी अभी अस्पताल में ही है। हालांकि शोएब ने बताया कि बच्चा और मां दोनों की तबीयत ठीक है।
सोशल मीडिया पर फैंस जहां शोएब और दीपिका का तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं ऐसे में उनकी काफी सारी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में दीपिका का एक हॉस्पिटल से भी वीडियो सामने आया है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ये दीपिका की डिलीवरी के दौरान का वीडियो है या फिर कोई पुराना वीडियो।
शोएब ने इस खबर को बताते हुए लिखा, "अल्हम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। यह एक समय से पहले प्रसव है चिंता की कोई बात नहीं है। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'' इसके बाद उनके फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे है
बता दें कि दीपिका अपने फैंस से लगातार अपने यू ट्यूब चैनल दीपिका की दुनिया के जरिए जुड़ी रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के सभी अपडेट्स व्लॉग के जरिए शेयर करती हैं। दीपिका के व्लॉग्स काफी मशहूर हैं और फैंस इसके लिए काफी एक्साइडेट रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











