दीपिका कक्कड़ को स्टाफ की महिला ने किया पूरी तरह एक्सपोज, बेरहमी की.. बिना पैसे दिए जबरदस्ती काम से निकाला

Dipika Kakar Exposed: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने ब्लॉग्स को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में अपनी पाक कला का प्रदरेशन कर रही हैं। इसी बीच उन्हे लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ की एक स्टाफ की महिला ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें एक्सपोज किया है।
दीपिका की एक्स स्टाफ मेंबर का कहना है कि दीपिका ने उन्हें मास्टर शेफ मिलते ही नौकरी से निकाल दिया। इसके साथ ही सानिया ने बहुत कुछ ऐसा कहा कि उनका बयान अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।
दीपिका के ऊपर आरोप लगाने वाली सानिया उनकी क्लोदिंग ब्रांड से जुड़ी हुई थी। ये एक डिजाइनर हैं। इन्होंने यूट्यूब पर एक लंबा वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका कक्कड़ को लेकर ऐसी बातें कहीं कि उनका बयान मिनटों में वायरल हो गया। इसमें सानिया ने कहा- 'दीपिका ने शो मिलते ही 10 दिन बाद ही मुझे नौकरी से निकाल दिया। ये कहकर निकाला कि उनके पाक कोई काम नहीं है। सानिया वीडियो में कह रही हैं कि उन्होंने दीपिका को बार-बार सॉरी कहा लेकिन वो नहीं मानी. काम जाने के डर से इतना रोईं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद शांत होकर दीपिका को दोबारा मैसेज किया और काम पर रखने की रिक्वेस्ट की।'
इस वीडियो में सानिया ने कहा कि 'दीपिका ने मास्टर शेफ मिलते ही उनसे कहा कि वो अब उनकी सैलरी अफोर्ड नहीं कर सकती। दीपिका के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी वीडियो में शेयर किए। जिसमें दीपिका ने लिखा था- मुझे एक शो मिल गया है औ मैं अपना काम बंद करने का सोच रही हूं। मैं आपकी सैलरी अफोर्ड नहीं कर सकती हूं। ये एक स्टार्टअप है और मेरी अपनी सीमाएं है।'
सानिया ने कहा जब 'उन्होंने दीपिका से बात करने की परमीशन मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। सानिया के मुताबिक दीपिका उन्हें फ्रीलांस काम दे सकती हैं और घर जाने का टिकट अरेंज करवा सकती हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











