Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका और शोएब ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Recommended Video
Dipika Kakar: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी खबरों में हैं, हाल ही में जब कुछ यूजर्स ने दीपिका की प्रेग्नेंसी का मजाक बनाया तो दीपिका को गुस्सा आ गया। इस पर दीपिका और उनके पति शोएब ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जबाव दिया है।
गौरतलब है कि, ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे के आने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर जब शोएब या दीपिका वीडियो डालते हैं उनमें देखा जा सकता है कि शोएब अपने काम में काफी व्यस्त हैं और दीपिका प्रेग्नेंसी के चक्कर में घर पर आराम कर रही हैं उनकी तबीयत सही नहीं हैं।
ऐसे में जिस तरह के सोशल मीडिया पर इस कपल को जिस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं उनको लेकर दीपिका ने अपने व्लॉग में काफी नारागजी जाहिर की है। एक्ट्रेस को गुस्सा इस बात का भी है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये कह रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं नहीं सिर्फ ड्रामा कर रही हैं।
वीडियो के दौरान उल्टे सीधे कमेंट पर अब दीपिका का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने व्लॉग पर नेगेटिव बातें करने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस का कहना है कि शोएब को बहुत बुरा लगा है ये सब पढ़कर। दीपिका ने बताया कि उनकी पांचवी एनिवर्सरी थी तो लोगों ने शोएब को लेकर भद्दे भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए थे। कुछ लोग मेरे अतीती को लेकर कमेंट करते हैं, उन्हें पता भी नहीं कि मैं किस दर्ज से गुजरी हूं।
दीपिका मे अपने व्लॉग में कुछ लोगों के कमेंट्स पढ़कर सुनाए। बाद में उन्होंने कहा-शोएब मेरी लाइफ का गुरूर हैं। मैं तो मेरे पति की जरूर तारीफ करूंगी। मेरे शोएब भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। जो भी कुछ है वो हमारे बीच का है। अब आप यह भी कहेंगे कि देखो आ गई एक्टिंग करने। हां भाई हम तो सब करते हैं। आप लोगों को कोई दिक्कत है तो मत देखो हमें। हम तो ऐसे ही रहने वाले हैं।
तो इस तरह से दीपिका ने अपनी बात रखतें हुए ट्रोलर्स को खुब सारी खरी खोटी सुनाई और इस पर सबने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। गौरतलब है कि, दीपिका कक्कड़ ने जब से शोएब के साथ शादी की है कुछ लोग उनसे वैसे ही खफा है, कई बार टीवी अभिनेत्री को इसके लिए कि वह मुस्लिम की बीबी है पर ट्रोल भी किया गया है। परंतु हमेशा ही दीपिका और शोएब ने सब कुछ समझदारी से संभाला है।


Click it and Unblock the Notifications
