..................... Dipika Kakar Confirms Shoaib Ibrahim Ready For Bigg Boss Video Viral Dipika Kakar Shoaib Ibrahim viral video - Hindi Filmibeat

Video: Bigg Boss 18 में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम? दीपिका कक्कड़ ने कर दिया कंफर्म!

Dipika Kakar Confirms Shoaib Ibrahim Entry In Bigg Boss

Dipika Kakar Confirms Shoaib Ibrahim Entry In Bigg Boss: दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ में शादी कर ली थी।

अभी के समय पर दीपिका पूरी तरीके से एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और अपने घर परिवार में काफी ज्यादा बिजी नजर आती है। शोएब और दीपिका का एक बेटा भी हो चुका है। अक्सर दीपिका अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ में कनेक्ट रहने की कोशिश करती है और अपने जीवन से जुड़ी हुई बातों को भी शेयर करती हैं।

लेकिन इसी बीच अब चर्चा हो रही है कि सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में उनके पति शोएब इब्राहिम नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और बिग बॉस के मेकर्स द्वारा भी अभी तक कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब इब्राहिम और दीपिका साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान शोएब को आटा गूंथते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें के साइड में दीपिका भी नजर आ रही है और वह अचानक से उनको देखकर कह देती है कि शोएब बिग बॉस के लिए तैयार हो रहे हैं।

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब ने दीपिका को शट अप कहा। इसके बाद दीपिका भी हंसते हुए वहां से चली जाती है। अब इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे फैंस तो यही कयास लग रहे हैं कि जल्दी ही शोएब इब्राहिम को भी बिग बॉस 18 में देखा जाने वाला है। लेकिन अगर शोएब शो में नजर आते हैं तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि वह क्या कमाल दिखाएंगे।

Read more about: dipika kakar shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X