..................... Dipika kakar clothing brand DKI shut down after 7 months, Shoaib Ibrahim told the truth - Hindi Filmibeat

7 महीने पहले खुला दीपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड DKI पड़ा ठप ? शोएब इब्राहिम ने बताई सच्चाई

Dipika kakar

Dipika kakar-Shoaib Ibrahim: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) और शोएब इब्राहिम अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। दोनों के ही यूट्यूब पर एकाउंट हैं। दोनों आए दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर लाइमलाइट बटोर लेते हैं, लेकिन इस बार यह कपल खास चर्चाओं में आ गया है। दरअसल लगभग 7 महीने पहले दीपिका कक्कड़ ने एक क्लोदिंग ब्रांड शुरू की थी। जिसे लेकर खबरें आ रही हैं कि उनका क्लोदिंग ब्रांड ठप पड़ गया है और उनका बिजनेस पूरी तरह से बंद हो गया है।

क्या सच में ठप पड़ा दीपिका कक्कड़ का बिजनेस
दीपिका कक्कड़ ने साल 2024 में अपने इस बिजनेस को शुरू किया था। जिसका नाम उन्होंने DKI रखा था। दीपिका कक्कड़ अपने इस ब्रांड में सिर्फ ट्रेडिशनल वियर कपड़े ही रखा करती हैं। दीपिका कक्कड़ लंबे समय से खुद भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहना पसंद कर रही हैं। इसीलिए उन्होंने अपने ब्रांड में सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट्स ही रखे। बता दें कि यह दीपिका कक्कड़ का ड्रीम था कि वह अपना क्लोदिंग ब्रांड खोलें। जैसे ही यह ब्रांड लॉन्च हुआ लोगों को काफी पसंद आया और दीपिका के फैन्स ने सूट के कलेक्शन को खास पसंद भी किया।

शोएब इब्राहिम ने बताया सच
दरअसल यह खबर तेजी से फैल रही है कि दीपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड बंद हो गया है। इस खबर को सुनते ही उनके फैन्स तो हैरान ही रह गए, लेकिन अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने इसका खुलासा किया है। शोएब ने बताया कि दिपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड बंद नहीं हुआ है। शोएब आगे कहते हैं कि हां, आपने सही पढ़ा। आपको गलतफहमी हो गई है। शोएब भरोसा दिलाते हुए आगे कहते हैं कि जल्द ही नए कलेक्शन को भी लॉन्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X