दीपिका कक्कड़ ने ससुराल वालों संग धूमधाम से मनाई EID, शोएब इब्राहिम ने माथा चूम दी खास ईदी

Dipika kakar Celebrate Eid: आखिरकार वह दिन आ ही गया है जिसका सभी को इंतजार था। रमजान के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। चांद निकलने के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। बता दें कि आम से लेकर खास तक हर कोई ईद धूमधाम से मनाता है। टीवी के कई सितारों ने ईद की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद अब दीपिका कक्कड़ की ईद की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Dipika kakar Celebrate Eid

ईद पर छाया दीपिका कक्कड़ का वीडियो

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में चांद का दीदार करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने परिवार के साथ छत पर आते हैं और आते ही चांद का दीदार करते हैं। चांद देखने के बाद दीपिका अपने ससुराल वालों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देती हैं।

दीपिका ने किया चांद को कैमरे में कैद

वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी सास के गले लगती हैं फिर अपनी ननद को गले से लगाती हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं। चांद का दीदार करने के बाद चांद की खूबसूरत तस्वीरें वह अपने कैमरे में कैद करती नजर आती हैं। वहीं वीडियो में आगे देखते हैं कि शोएब दीपिका को बेहद ही स्पेशल अंदाज में ईद की मुबारकबाद देते हैं साथ ही में ईदी भी देते हैं।

फैन्स ने दी दीपिका-शोएब को ईद की मुबारकबाद

शोएब मौका मिलते ही दीपिका को बुलाते हैं और उनका माथ चूमते हैं। वीडियो में कपल का बेहद ही शानदार बॉन्ड नजर आ रहा है। दीपिका और शोएब का यह वीडियो देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों को ईद मुबारक, तो वहीं दूसरे ने लिखा- माशा अल्लाह क्या जोड़ी है। बता दें कि भारत में चांद 20 की शाम को नजर आया था। इसलिए 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X